Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के गुरुग्राम में रिटायर्ड IAF ग्रुप कैप्टन पर लोहे की रॉड से हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

हरियाणा के गुरुग्राम में रिटायर्ड IAF ग्रुप कैप्टन पर लोहे की रॉड से हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में भारतीय वायु सेना (IAF) के एक सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन पर कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में अधिकारी के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना 10 सितंबर की रात करीब 8 बजे सेक्टर-65 थाना क्षेत्र स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क में हुई।

पुलिस के अनुसार, सेवानिवृत्त IAF अधिकारी ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ मैग्नम ग्लोबल पार्क स्थित एक रेस्तरां में डिनर के लिए पहुंचे थे। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को रेस्तरां के पास उतारा और इसके बाद अपनी कार पार्क करने के लिए पार्किंग क्षेत्र की ओर चले गए। इसी दौरान वाहन की पार्किंग को लेकर उनकी वहां मौजूद पार्किंग अटेंडेंट से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पार्किंग कर्मचारी ने गुप्ता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उनके सिर और हाथ पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सेक्टर-65 थाना प्रभारी रामबीर ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की। हालांकि, चोटों के कारण उस समय रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन बयान देने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि स्वस्थ होने के बाद वह थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराएंगे।

पुलिस के मुताबिक, अधिकारी ने घटना वाले दिन ही लिखित शिकायत दे दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस अब पार्किंग स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आरोपी पार्किंग कर्मचारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फर्जी बिजली बिल या चालान वाला एसएमएस से रहे सावधान! वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

Alert For Cyber Fraud:साइबर ठग बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। साइबर फ्रॉड उसी रास्ते का सहारा ले रहा है, जिससे आम लोगों रोजमर्रा की जिंदगी में रूबरू होते हैं। जैसे की बिजली या ट्रैफिक चालान। अकसर ये सारे मैसेज हमारे मोबाइल पर आते हैं।

Aaj Ka Mausam 14 Sep: आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल, अगले 10 घंटे के अंदर इन 17 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

IMD Rain Alert for 14 Sep: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 14 सितंबर सोमवार के लिए मौसमी अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, आज देशभर में मानसून की गतिविधि बढ़ सकती है। इस दौरान कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast