UP: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, अजय राय ने लगाए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप

UP: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, अजय राय ने लगाए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप

Ajay Rai Allegations Against Police: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। वहीं, पुलिस की जांच में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का नाम सामने आया है। इसके बाद अजय राय से पूछताछ के लिए लखनऊ पुलिस कांग्रेस मुख्यालय सहित उनके अन्य ठिकानों पर दबिश देगी।

अजय राय ने पुलिस पर लगाए आरोप

लेकिन वहीं, बुधवार रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेसवार्ता कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रभात की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। क्योंकि पुलिस ने नुकीले कांटों वाली बैरिकेडिंग लगा रखी थी। ऐसे में प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

दूसरी तरफ, इस मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भी एक बयान सामने आया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी तो सब कुछ पता चल जाएगा।

मृतक के चाचा पहुंचे थाना

वहीं, अब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत के बाद इस मामले को लखनऊ पुलिस ने दर्ज कर लिया है। बता दें, बुधवार को कांग्रेस ने लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया था। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के चाचा मनीष कुमार पांडेय ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय में हुई घटना

वहीं, इस मामले को दर्ज करने के बाद डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि 18 दिसंबर 2024 को प्रभात कुमार पांडे के चाचा मनीष कुमार पांडे ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद इस मामले की जांच-पड़ताल शुरु की गई। बताया जा रहा है कि ये घटना लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय में हुई, जहां मृतक दो घंटे से बेहोश पड़ा था। जिसके बाद उसे इनोवा कार में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया।  

Leave a comment