Search KhabarFast

Press ESC to close

SSC CHSL 2026: 12वीं पास के लिए 2536 पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

SSC CHSL 2026: 12वीं पास के लिए  2536 पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

SSC CHSL 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Higher Secondary Level यानी CHSL 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए करीब 2,536 ग्रुप-C पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में LDC, JSA, Data Entry Operator और DEO Grade-A जैसे पद शामिल हैं। SSC CHSL का नोटिफिकेशन 7 सितंबर 2026 को जारी किया गया। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर रात 11 बजे है। आवेदन में सुधार के लिए 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक मौका मिलेगा।

12वीं पास होना जरूरी

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। यानी आवेदक का जन्म 2 अगस्त 1999 से 1 अगस्त 2008 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

अलग-अलग पदों पर अलग वेतन

LDC और JSA पदों के लिए Pay Level-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन है। DEO पद Pay Level-4 में आते हैं, जिनका वेतन 25,500 से 81,100 रुपये तक है। वहीं DEO Grade-A के लिए Pay Level-5 के तहत 29,200 से 92,300 रुपये तक वेतन निर्धारित है।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों के अलावा SC, ST, PwBD और ESM वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन Tier-I, Tier-II, स्किल या टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। Tier-I और Tier-II दोनों कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट या mySSC मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान One-Time Registration, फॉर्म भरना, लाइव फोटो लेना, सिग्नेचर अपलोड करना और शुल्क जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

Also read: Aaj Ka Mausam 09 Sep: देशभर में बारिश का दौर जारी, दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों के लिए अलर्ट, IMD से जानें आज 09 सितंबर का मौसम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली की इन 35 सड़कों पर आवाजाही रहेगी प्रभावित,जानें क्या है वैकल्पिक रास्ते

Delhi News: दिल्ली के भारत मंडपम् में अलग में आयोजित होने वाली ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर तैयारीया पूंरी कर ली गई है। 11 से 13 सितंबर तक होने वाली समिट के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर दिया गया है। साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। ताकी समिट में आने-जाने वाले मेहमानों को दिक्कत ना हो। इसके अलावा वैक्लपिक मार्गे भी बताए गए हैं।

Delhi News: सुबह-सुबह दिल्ली में बड़ा हादसा, ओखला फेज-1 में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा; एक घायल

Delhi News: दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में बुधवार को एक सामुदायिक हॉल के पास सिलेंडर विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) ने चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा।

Delhi News: अब बिना लाइसेंस नहीं चलेगा PG, मनमाना किराया और सिक्योरिटी डिपॉजिट पर लगेगी लगाम

Delhi PG Policy: दिल्ली के सत्य निकेतन PG हादसे के बाद सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। दिल्ली सरकार छात्रों के पेइंग गेस्ट आवास (PG) को कानूनी दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। सरकार प्रस्तावित ‘पेइंग गेस्ट एकॉमोडेशन रेगुलेशन एंड वेलफेयर बिल 2026’ में रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा और किराए की मनमानी पर रोक लगाने के लिए एक व्यापक नीति पर काम कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast