Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News:प्रकाश पर्व पर CM धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Uttarakhand News:प्रकाश पर्व पर CM धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Uttarakhand News:कार्तिक पूर्णिमा और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सत्य, सेवा, समानता और परोपकार का संदेश देती हैं। उनके विचार समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार सिख समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही हैं। उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना और रीठा साहिब के पास धर्मशाला निर्माण जैसी पहल से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के समन्वय की भूमि है। राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जाधारी राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी और किशन सिंह किन्ना सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।   

Also read: Uttarakhand News:गेस्ट फैकल्टी का मानदेय बढ़ाकर ₹57,700 करने की तैयारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: भिखमंगा नहीं हूं, विधायक हूं! गोकुल सेतिया का CM सैनी को दो टूक जवाब

Haryana News: हरियाणा के सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विकास कार्यों के लिए दी गई राशि का हिसाब मांगे जाने पर पलटवार किया है। अपने निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोकुल सेतिया ने विधायक निधि और अन्य विकास योजनाओं के तहत मिले फंड का पूरा ब्योरा मीडिया के सामने रखा। विधायक के मुताबिक, उन्हें अब तक कुल 7 करोड़ 63 लाख 43 हजार 688 रुपये मिले हैं, जबकि मुख्यमंत्री की ओर से चार करोड़ रुपये मिलने की बात कही गई थी। इस दौरान गोकुल सेतिया ने दो टूक कहा कि वे भिखमंगे नहीं हैं, बल्कि जनता द्वारा चुने गए विधायक हैं। उन्होंने अधिकारियों पर मुख्यमंत्री को गलत जानकारी देने और सिरसा में अफसरशाही हावी होने के आरोप भी लगाए।

भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला - CM Dhami

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर खटीमा में आयोजित ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शारदा तट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत झनकईया एवं काला पुल के समीप नवनिर्मित पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में स्नान घाटों के निर्माण की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast