Search KhabarFast

Press ESC to close

CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली से हरियाणा के इन शहरों में चलेगी रैपिड रेल, नमो भारत और मेट्रो

CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली से हरियाणा के इन शहरों में चलेगी रैपिड रेल, नमो भारत और मेट्रो

Namo Bharat Corridor: दिल्ली सरकार ने रैपिड रेल और मेट्रो परियोजनाओं के लिए बजट में दिल खोलकर पैसे आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली-SNB-अलवर और दिल्ली-पानीपत-सोनीपत रैपिड रेल यानी नमो भारत कॉरिडोर के लिए 568 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के तहत नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड ने आठ रूट पर रैपिड रेल चलाने की सिफारिश की है। इसमें तीन प्राथमिक कॉरिडोर शामिल हैं: दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अलवर। ये सभी दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से शुरू होंगे। इसके जरिए हरियाणा के 10 बड़े शहर दिल्ली से हाई स्पीड नेटवर्क से जुड़ेंगे। 

इन शहरों में जाना होगा आसान

इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो के चौथे और 5वें चरण की परियोजनाओं के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 2885 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। चौथे चरण में रिठाला, नरेला, जनकपुरी वेस्ट, आरके आश्रम और मुकुंदपुर-मौजपुर मेट्रो लाइन का विस्तार होगा। पांचवें चरण में आश्रम से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल 1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज मेट्रो रूट बनेगा। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 352 किलोमीटर का है, जिसमें 58 किलोमीटर नोएडा और गाजियाबाद तक फैला है और 22 किलोमीटर एयरपोर्ट लाइन है। चौथे चरण के पूरा होने के बाद यह नेटवर्क 463 किलोमीटर तक बढ़ जाएगा।

आधुनिक रेल नेटवर्क की मिलेगी सुविधा

दिल्ली-गुड़गांव-रेवाड़ी-अलवर कॉरिडोर की कुल लंबाई 93.12 किलोमीटर है। यह कॉरिडोर सराय काले खां से आईएनए, मुनीरका और एयरोसिटी स्टेशन होकर एनएच-48 के पास हरियाणा में प्रवेश करेगा। हरियाणा के प्रमुख स्टेशन इफ्को चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेरकी दौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेरा और बावल हैं। दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर की लंबाई 136.3 किलोमीटर है और इसमें 21 स्टेशन होंगे। इसमें 15 एलिवेटेड और 2 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर दिल्ली, गनौर, समालखा, पानीपत और करनाल के मुख्य इलाकों से गुजरेगा। सरकार का यह कदम राजधानी और एनसीआर के शहरों को हाईस्पीड और आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast