Search KhabarFast

Press ESC to close

Civil Judge Vacancy 2026: सिविल जज बनने का सुनहरा अवसर, इस राज्य में निकली 173 वैकेंसी; बिना देर किए तुरंत करें अप्लाई

Civil Judge Vacancy 2026: सिविल जज बनने का सुनहरा अवसर, इस राज्य में निकली 173 वैकेंसी; बिना देर किए तुरंत करें अप्लाई

BPSC Civil Judge Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2026 के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 173 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत की जा रही है। बिहार न्यायिक सेवा में शामिल होने का यह सुनहरा अवसर उन युवा वकीलों के लिए है जो न्यायपालिका में करियर बनाना चाहते हैं। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन की अंतिम तिथि पहले 18 मार्च तय थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। 

पदों का विवरण 

अनारक्षित (UR): 69 पद 

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 17 पद 

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 36 पद 

पिछड़ा वर्ग (BC): 21 पद 

अनुसूचित जाति (SC): 28 पद 

अनुसूचित जनजाति (ST): 2 पद

कुल: 173 पद 

योग्यता पात्रता 

1. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ डिग्री (LLB) होनी चाहिए। 

2. वकालत का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 

3. आयु सीमा (1 अगस्त 2026 के अनुसार): न्यूनतम 22 वर्ष। पुरुष के लिए अधिकतम 35 वर्ष और महिला के लिए अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षण के अनुसार आयु में छूट लागू होगी। 

Also read: गहराती जा रही आर्थिक खाई...अमीर देशों की रफ्तार तेज, गरीब पीछे; UN की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े

आवेदन शुल्क 

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों (बिहार की महिला उम्मीदवारों सहित) को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से जमा किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (वाइवा) के आधार पर होगा। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

आवेदन कैसे करें

1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 

2. संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें और ऑनलाइन फॉर्म भरें। 

3. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। 

4. फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट जरूर लें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा अपडेट, जानें 12 अप्रैल का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: आज 12 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी के भाव में मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): ₹1,51,000 से ₹1,52,500 के आसपास, 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): ₹1,38,500 से ₹1,39,800 के बीच दर्ज की गई। तो वहीं, चांदी (प्रति किलो): ₹2,43,000 से ₹2,47,000 के बीच।

Gold Silver Price Today: सुबह-सुबह बदले सोने के दाम, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: पिछले सप्ताह सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी में 10,000 रुपये यानी 4.2 फीसदी दर्ज की गई। वहीं सोने में 3,800 रुपये यानी 2.51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने की वजह से अभी यही रेट लागू होंगे। बीते हफ्ते में बाजार बंद होने तक 24-कैरेट सोने की कीमत 1,50,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चलिए एक नजर डाल लेते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव पर।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast