Bomb Threat: चंडीगढ़ के कई स्कूलों और हरियाणा के रेलवे ट्रैक को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके प्रशासन में हड़ंकप मच गया है। ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। मेल में दावा किया गया है कि 1 जुलाई को बम धमाके होंगे। इसके साथ ही ईमेल भेजने वाले ने 15 अगस्त की स्वतंत्रता दिवस परेड में बच्चों को शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी है।

धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ और हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और अन्य जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।
Also read: Petrol-Diesel: सरकार ने डीजल पर टैक्स 5.5 रुएय कम किया,पेट्रोल पर बढ़ा दी गई एक्सपोर्ट ड्यूटी
15 अगस्त को लेकर भी दी चेतावनी
धमकी भरे ईमेल में यह भी लिखा गया है कि 15 अगस्त की परेड में बच्चों को शामिल न किया जाए। इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां स्वतंत्रता दिवस समारोहों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा कर रही हैं।
मेल में सीएम सैनी और गृह मंत्री अमित शाह के नाम का उल्लेख
जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक समेत कई अन्य स्थानों का भी उल्लेख किया गया है। ईमेल में किए गए दावों को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं।