Search KhabarFast

Press ESC to close

सूरज की रोशनी से बनेगा सस्ता हाइड्रोजन! जर्मनी के वैज्ञानिकों ने बनाई नई तकनीक

सूरज की रोशनी से बनेगा सस्ता हाइड्रोजन! जर्मनी के वैज्ञानिकों ने बनाई नई तकनीक

Hydrogen Solar Module: ऊर्जा के क्षेत्र में जर्मनी के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने ऐसा नया सोलर मॉड्यूल विकसित किया है, जो सूरज की रोशनी का 31.3 प्रतिशत हिस्सा सीधे हाइड्रोजन ईंधन में बदल सकता है। माना जा रहा है कि यह तकनीक भविष्य में स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त ऊर्जा उत्पादन को नई दिशा दे सकती है। यह शोध जर्मनी के फ्रौनहोफर इंस्टीट्यूट फॉर सोलर एनर्जी सिस्टम्स (ISE) के वैज्ञानिकों ने किया है। इस तकनीक में खास तरह के हाई-एफिशिएंसी सोलर सेल्स को सीधे पानी से हाइड्रोजन बनाने वाली मशीन यानी PEM इलेक्ट्रोलाइजर से जोड़ा गया है। इससे बीच में बिजली बदलने की जरूरत नहीं पड़ती और ऊर्जा की बर्बादी भी कम होती है।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक? 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस नई व्यवस्था में सोलर पैनल से बनने वाली बिजली सीधे पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में अलग करती है। इससे हाइड्रोजन तैयार करने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और प्रभावी हो जाती है। इस तकनीक की सबसे खास बात यह है कि इसमें कॉन्सेंट्रेटिंग फोटोवोल्टिक (CPV) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें विशेष लेंस की मदद से सूरज की रोशनी को एक जगह इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद यह तेज रोशनी बेहद शक्तिशाली सोलर सेल्स पर डाली जाती है, जिससे अधिक बिजली पैदा होती है।

वैज्ञानिकों ने किया परीक्षण 

फ्रौनहोफर ISE के वैज्ञानिक और भौतिक विज्ञानी फ्रैंक डिमरोथ ने कहा कि यह उपलब्धि दिखाती है कि भविष्य में सूरज की रोशनी से सीधे और अधिक मात्रा में हाइड्रोजन बनाया जा सकता है। उनका कहना है कि यह तकनीक स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है। वैज्ञानिकों ने इस सिस्टम को खुले वातावरण में भी परखा। परीक्षण के दौरान यह मॉड्यूल आने वाली सौर ऊर्जा का करीब 31.3 प्रतिशत हिस्सा हाइड्रोजन में बदलने में सफल रहा। यह अब तक की सबसे बेहतर उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। 

सबसे अधिक क्षमता वाले सोलर सेल्स 

इस तकनीक में III-V सोलर सेल्स का इस्तेमाल किया गया है। ये दुनिया के सबसे अधिक क्षमता वाले सोलर सेल्स माने जाते हैं और इनका उपयोग लंबे समय से अंतरिक्ष यानों में भी किया जाता रहा है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तकनीक अभी शुरुआती चरण में है। इसे बड़े स्तर पर बाजार में लाने और उद्योगों में इस्तेमाल करने में अभी कुछ समय लगेगा। इसके बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तकनीक सफलतापूर्वक व्यावसायिक रूप लेती है, तो भविष्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आ सकती है।

Also read: Kal 01 July 2026 Ka Mausam: हरियाणा राजस्थान समेत देश के 21 राज्यों में होगी भारी बारिश, प्री मानसून से आंधी तूफान का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 25 August 2026: देश में अगले 8 घंटे भारी! 13 राज्यों में झमाझम बारिश, 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

Today weather 25 August 2026: देश की राजधानी दिल्ली में पूरे भारत में मानसून अपने चरम पर है। राजधानी में बीते दिन मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। वहीं आज फिर सुबह के समय काले बादलों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम  स्तर की बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 25 अगस्त को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और तूफान की स्थिति बनने के अलावा बिजली गिरने का भी खतरा है।

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: आज फिर बदले सोने-चांदी के दाम, सोना ₹1.63 लाख तो चांदी ₹2.44 लाख के पार

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.08% यानी 129 रुपये गिरकर 1,63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बुलियन्स के मुताबिक कीमत 1,63,490 रुपये और अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सभी टैक्स सहित 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,735.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के MCX वायदा भाव में 1.03% यानी 2,534 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,44,063 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि पिछले सत्र में भाव 2,46,597 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,45,250 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.12 डॉलर प्रति औंस रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 2,53,500 रुपये प्रति किलो, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast