Search KhabarFast

Press ESC to close

DA Hike: कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से पहले मिल सकती है बड़ी सौगात, मिल सकता है DA बढोत्तरी का तोहफा

DA Hike: कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से पहले मिल सकती है बड़ी सौगात, मिल सकता है DA बढोत्तरी का तोहफा

DA Hike: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर इस समय दो बड़े फैसलों पर टिकी है। पहला, जुलाई 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी और दूसरा, 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रही प्रगति। फिलहाल 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं हुई हैं, इसलिए कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के नियमों के तहत ही डीए का लाभ मिलता रहेगा। 

केंद्र सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। पहली बढ़ोतरी जनवरी से और दूसरी जुलाई से लागू होती है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के असर को कम करना है। डीए की गणना औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत के आधार पर की जाती है।

जुलाई में हो सकती है बढ़ोतरी 

ताजा महंगाई के आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि जुलाई 2026 में डीए में एक और बढ़ोतरी हो सकती है। सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार, मई 2026 में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई, जबकि अप्रैल में यह 3.48 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 4.25 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 3.53 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं खाद्य महंगाई भी बढ़कर 4.78 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 

फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मूल वेतन का 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जुलाई 2026 में इसमें 2 से 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ही होगा।

कर्मचारी संगठनों की बढ़ी उम्मीदें

दूसरी ओर, 8वें वेतन आयोग को लेकर भी कर्मचारी संगठनों की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने न्यूनतम वेतन बढ़ाने, बेहतर फिटमेंट फैक्टर, पेंशन में सुधार, भत्तों की समीक्षा और वेतन असमानताओं को दूर करने जैसी मांगें रखी हैं। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए नई वेतन व्यवस्था कर्मचारियों के हित में होनी चाहिए।

आयोग ले रहा  सुझाव

8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। आयोग फिलहाल विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अन्य हितधारकों से सुझाव ले रहा है। हाल ही में लखनऊ में भी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी तक आयोग ने फिटमेंट फैक्टर, नई वेतन संरचना, पेंशन सुधार या लागू होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में फिलहाल कर्मचारियों की सबसे बड़ी उम्मीद जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते में संभावित बढ़ोतरी पर टिकी हुई है। 

Also read: EPFO की ऑनलाइन सेवाएं इस दिन तक रहेंगी बंद, करोड़ों कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 'परिवार का अपमान बर्दाश्त नहीं...', सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ कांड पर प्रवेश वर्मा की सफाई; AAP विधायक पर कमीशन मांगने का आरोप

Parvesh Verma Statement: दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सड़क निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो AAP नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

हाइड्रोजन के बाद अब LNG का दौर, साबरमती की पटरी पर दौड़ी देश की पहली गैस-डीजल ट्रेन; अमित शाह ने किया रवाना

India's first LNG Train: देश की पहली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) से चलने वाली ट्रेन पटरी पर उतर चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 27 सितंबर 2026 रविवार को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने साबरमती डिवीजन में भारतीय रेलवे की कई अन्य परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।

Aaj Ka Mausam 28 Sep: उत्तर से दक्षिण तक...हर जगह बारिश का कहर, इन 18 राज्यों में बरसेगी आफत; तेज हवाओं का अलर्ट जारी

28 September Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 28 सितंबर 2026 सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। जबकि पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast