Search KhabarFast

Press ESC to close

कपिल शर्मा के कैफ पर जबरदस्त फायरिंग, इस खालिस्तानी आतंकी ने ली हमले की जिम्मेदारी

कपिल शर्मा के कैफ पर जबरदस्त फायरिंग, इस खालिस्तानी आतंकी ने ली हमले की जिम्मेदारी

Firing on Kapil Sharma cafe: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नवनिर्मित कैफे 'KAP'S CAFE' पर बीती रातरात गोलीबारी हुई। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है और भारत की एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।

जानकारी के अनुसार, हमलावर ने कार से कैफे की खिड़की पर 9-12 राउंड गोलियां चलाईं, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लड्डी ने दावा किया कि यह हमला कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान से नाराजगी के कारण किया गया, हालांकि बयान की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कनाडा पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है, और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है। कपिल शर्मा या उनकी टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह घटना भारत-कनाडा संबंधों और कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

क्यों किया गया यह हमला

जानकारी के अनुसार, कुछ हमलावरो कपिल शर्मा और गिन्नी के कैफ पर कुछ अज्ञात हमलावारों ने फायरिंग कर दी। अभी तक इस बात का कोई खुलासा नहीं पाया है कि यह हमला क्यों किया गया। साथ ही इस हमले पर कपिल और गिन्नी की तरफस कोई बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो निशाने पर कपिल शर्मा का रेस्त्रां, या कपिल शर्मा को धमकाने के लिए ये फायरिंग की गई इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

सौरव गांगुली पर बन रही फिल्म का पोस्टर देख क्यों भड़के लोग? बोले- मजाक चल रहा है क्या

Saurav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्ममेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म बायोपिक दादा-द सौरव गांगुल स्टोरी का पहला लुक पोस्टर जारी किया है। फिल्म के पहले पोस्टर में 2002 की ऐतिहासिक नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के शर्ट उतारकर हवा में लहराने वाले आइकॉनिक मोंमेट को दिखाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast