Search KhabarFast

Press ESC to close

Stock Market Crash: सेंसेक्स 1100 अंक लुढ़का, निफ्टी ने भी लगाए गोते; इन वजहों से धड़ाम हुआ बाजार

Stock Market Crash: सेंसेक्स 1100 अंक लुढ़का, निफ्टी  ने भी लगाए गोते; इन वजहों से धड़ाम हुआ बाजार

Stock Market Down: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली का दौर देखा गया। सेंसेक्स ने इंट्राडे में 1100अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की, जबकि निफ्टी भी 300-400अंकों के निचले स्तर पर पहुंच गया। बाजार में यह भूचाल मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट में जारी US-Iran संघर्ष, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण आया। निवेशकों की धन संपत्ति में हजारों करोड़ रुपये की कमी आई और बाजार की अस्थिरता बढ़ गई। 

सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाया गोता

सुबह के सत्र में BSE सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,583की तुलना में बुरी तरह टूटकर 72,565के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन कुछ ही मिनटों में ये लेवल 72,391पर आकर रुक गया। दूसरी तरफ, NSE निफ्टी अपने पिछले शुक्रवार के बंद 22,819की तुलना में फिसलकर 22,549पर खुला। लेकिन ये भी 349अंक की गिरावट लेकर 22,470के लेवल पर आ गया।

गिरावट के प्रमुख कारण क्या?

  1. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आज की गिरावट के पीछे तीन प्रमुख कारण रहे। पहला कारण मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव है। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ हरमुज फिर से खोलने के लिए समय सीमा दी थी, जिसके जवाब में ईरान ने ऊर्जा सुविधाओं पर हमले की चेतावनी दी। इससे वैश्विक स्तर पर जोखिम भरा माहौल बन गया और निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर मुड़े।
  2. दूसरा बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल है। ब्रेंट क्रूड 110-113डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। स्ट्रेट ऑफ हरमुज दुनिया की 20प्रतिशत से अधिक तेल सप्लाई का रास्ता है और इसकी रुकावट से वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हो रही है। भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए यह महंगाई बढ़ाने और चालू खाते के घाटे को चौड़ा करने वाला कारक साबित हो रहा है, जिससे बाजार में दबाव बढ़ा।
  3. तीसरा महत्वपूर्ण कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की निरंतर बिकवाली है। मार्च में FIIs ने भारतीय शेयरों से रिकॉर्ड स्तर पर पैसा निकाला, जो हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ऊंची तेल कीमतें, रुपए की कमजोरी (93-94 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर) और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी ने FIIs को भारतीय बाजार से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया। इससे बाजार में व्यापक बिकवाली देखी गई और सभी सेक्टर्स लाल निशान में बंद हुए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO ने आसान किया सुधार का तरीका, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

EPFO Online Services: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लाखों सदस्यों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब PF खाते में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता का नाम या अन्य बुनियादी विवरणों में गड़बड़ी होने पर कर्मचारी घर बैठे ही ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

Gold-Silver Price Today: मिडिल-ईस्ट से फिर आई अच्छी खबर, जानें सोने-चांदी के नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जहां एक तरफ सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी चढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, सोना फिसलकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

होम लोन EMI नहीं चुकाने पर बैंक कब कर सकता है घर की नीलामी? जानें पूरा कानूनी प्रक्रिया

अगर कोई व्यक्ति अपने होम लोन की EMI समय पर नहीं चुका पाता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और बैंक उसके घर की नीलामी तक कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें