Film Ramayana Update: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। वैसे तो फिल्म रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रहा है, जबकि इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर ही रिलीज किया जाएगा। लेकिन लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रामायण के तीसरे रार्ट के भी संकेत दे दिए है। जी हां, लॉस एंजिल्स प्रीमियर के दौरान नमित मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए संकेत दिए है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी बन सकता है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
नमित मल्होत्रा ने बताया कि शुरुआत में रामायण को तीन पार्ट्स में बनाने की योजना थी। लेकिन बाद में क्रिएटिव जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे दो पार्ट्स में बनाने का फैसला लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की शूटिंग अभी भी चल रही है, इसलिए वे कोई स्पॉइलर नहीं देना चाहते। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पार्ट्स के रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और फीडबैक के आधार पर टीम दोबारा बैठकर देखेगी कि कहानी में कुछ जोड़ना या घटाना है या नहीं। दुनिया इसे किस तरह स्वीकार करती है, उसी पर आगे का फैसला निर्भर करेगा।
Also read: फिल्म का एक भी सीन किया लीक, तो हो सकती हैं जेल, रामायण पर हाईकोर्ट का आदेश
कब रिलीज होगा फिल्म 'रामायण' का पार्ट 1
नमित मल्होत्रा का यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी काफी एक्साइटिड नजर आ रहे है। बता दें, फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, साईं पल्लवी सीता के रोल में, रॉकिंग स्टार यश रावण के रोल में, सनी देओल हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं। नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ द्वारा प्रोड्यूस, आठ बार के एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग विज़ुअल इफेक्ट्स और प्रोडक्शन स्टूडियो DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर, रामायण को दो-पार्ट की सिनेमैटिक एपिक के तौर पर देखा गया है।
बता दें, फिल्म का पार्ट 1 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 05 नवंबर, 2026 को रिलीज़ होगी। जबकि पार्ट 2 दिवाली 2027 में
रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी, जिसमें IMAX इसके प्रीमियम थिएट्रिकल फ़ॉर्मेट में से एक है। सोनी पिक्चर्स भारत को छोड़कर, फ़िल्म को दुनिया भर में डिस्ट्रीब्यूट करेगी, जबकि धर्मा प्रोडक्शंस हिंदी बोलने वाले मार्केट में डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभालेगी।