Search KhabarFast

Press ESC to close

'1500 दंगे समाजवादी पार्टी की उपलब्धि', सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर किया ताबड़तोड़ हमला

'1500 दंगे समाजवादी पार्टी की उपलब्धि', सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर किया ताबड़तोड़ हमला

CM Yogi Lashesh Out On Akhilesh Yadav:सीएम योगी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चार बार की समाजवादी पार्टी की सरकार में 1500 दंगे हुए। सीएम योगी ने कहा कि सपा ने 4 बार की सरकार में 10 लाख गुंडे पाले थे।

सीएम योगी ने कहा कि जो हर जिले में लूट करते थे, बेटी व्यापारी के लिए खतरा था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने 10 लाख नौकरी दी,  माफिया को मिट्टी में मिला दिया। सीएम योगी ने कहा कि जो भ्रष्टाचारी थे उन्हें परेशानी हो रही है, सड़कों पर अराजकता करने पीएम मोदी के खिलाफ माहौल बना रहे है, यह पीएम मोदी के खिलाफ नहीं गरीबों के प्रति है।    

सपा पर किए वार

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अराजकता पैदा करके वाले किसान विरोधी हैं, महिला विरोधी है, ये आतंकवाद के पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले कोई किसी व्यापारी को लूट लेता था, बेटियों की छेड़खानी करता था, ये समाजवादी पार्टी का संस्कार था। सीएम योगी ने कहा कि व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाओगे तो या जेल होगी या जहन्नुम तीसरी जगह नहीं होगी।

रामधारी सिंह दिनकर की कविता का जिक्र  

सीएम योगी ने कहा कि देश में किंगमेकर बनने वाले द्वारा पैदा किए गए मौजूदा हालात और सडकों पर जिस तरह की राजनीति हो रही है, उसे देखते हुए रामधारी सिंह दिनकर ने कभी कहा था अंधा चकाचौंध का मारा, क्या जाने इतिहास बेचारा? मुझे हैरानी होती है कि जब ऐतिहासिक चौरी-चारा कांड की बात हुआ और अंग्रेजों ने 172 लोगों को गिरफ्तार कर मौत की सजा सुनाई। 
 

Also read: रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली, अभेद्य किले में घिरी दिल्ली; 14 जोन और 200 CCTV से होगी निगरानी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'लोकतंत्र बचाना है तो मोदी को हटाना...', रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली से खड़गे की हुंकार

Mallikarjun Kharge: मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज 01 नवंबर 2026 रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की 'चलो दिल्ली' रैली जारी है। इस बीच, कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र और महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश में BJP की सरकारों पर “वोट चोरी” के ज़रिए सत्ता में आने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद से हटाने की मांग की।

'2024 का चुनाव वोट चोरी वाला था', राहुल गांधी ने मोदी-शाह और CEC पर साधा निशाना

Amit Shah Lashesh Out On BJP: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार, 1 नवंबर 2026 को INDIA गठबंधन की 'चलो दिल्ली' रैली आयोजित की गई। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2024 का लोकसभा चुनाव वोट

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast