Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में खौफनाक वारदात, पार्टी के दौरान युवक की हत्या

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में खौफनाक वारदात, पार्टी के दौरान युवक की हत्या

Bihar News: बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार की मध्य रात्रि खाने-पीने के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नया टोला दरियापुर निवासी नवीन पासवान, पिता श्रवण पासवान के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घटना फतुहा थाना क्षेत्र के फैक्ट्री मोड़ स्थित ट्रेंड्स शोरूम के सामने मस्जिद के खाली प्लॉट की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नवीन किसी दोस्त के साथ वहां बैठकर खाना-पीना कर रहा था। उसके साथ एक व्यक्ति था या कई लोग मौजूद थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि घटनास्थल से प्लास्टिक का एक टिफिन और कुरकुरे का खाली पैकेट बरामद हुआ है, जिससे खाने-पीने की पुष्टि होती है। मौके पर शराब की बोतल नहीं मिली है। आशंका है कि वारदात के बाद उसे हटा दिया गया।

बताया जा रहा है कि पहले खाने-पीने का दौर चला और उसके बाद हमलावर ने बेहद करीब से नवीन के गले में गोली मार दी। गोली गले को पार करते हुए दूसरी तरफ निकल गई। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल नवीन को फतुहा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे पारस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Also read: बिहार में टोल सिस्टम लागू करने का रास्ता साफ, सड़क विकास और रखरखाव के लिए नई नियमावली 2026 को मंजूरी

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाकर हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान में लगी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किन कारणों से की गई। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमाचल के ऊना में बड़ा हादसा! श्रद्धालुओं से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, 30 घायल; 3 PGI रेफर

Himachal News: हिमाचल के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मां नयना देवी के दर्शन के लिए जा रहे हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री गांव के करीब 50 से 60 श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पीरनिगाह में झंडा रस्म अदा करने के बाद उतराई में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय लोगों के वाहनों के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया।

76 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए बड़ा ऐलान; यहां देखें सैलरी

दरअसल, सरकारी स्कूलों में काफी लंबे समय से टीचर्स के कई पद खाली है, जिसे देखते हुए सरकार ने 'विद्या संबल योजना' के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती का फैसला लिया है। इस योजना के जरिए लगभग 76,000 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे।

UP News: योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियों का ऐलान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नियुक्ति पत्र हर सप्ताह अलग-अलग बैच में युवाओं को दिए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था पर भी जमकर निशाना साधा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast