Search KhabarFast

Press ESC to close

हिमाचल में भारी बारिश से सड़क पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, 125 सड़कें प्रभावित; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल में भारी बारिश से सड़क पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, 125 सड़कें प्रभावित; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ। भरमौर के कोडला उरई सड़क मार्ग पर अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। पहाड़ से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई। भूस्खलन का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरता दिखाई दे रहा है। अचानक हुए इस भूस्खलन को देखकर आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जिस समय पहाड़ का हिस्सा सड़क पर गिरा, उस समय वहां कोई व्यक्ति या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है।

125 सड़कें हुई प्रभावित

बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। कई जगहों पर सड़कें बंद होने और यातायात प्रभावित होने की स्थिति सामने आ रही है। राज्य में बारिश के कारण करीब 125 सड़कें प्रभावित हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में देखने को मिल रहा है। सड़कों के प्रभावित होने से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानी हो रही है। कई इलाकों में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग ने जताई  संभावना

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 29 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। 25 से 30 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। हिमाचल के साथ उत्तराखंड में भी 25 से 30 अगस्त के बीच लगभग पूरे राज्य में बारिश का अनुमान है। यहां भी कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पूर्वी राजस्थान में 26 अगस्त तक कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

यात्रियों को दी गई सलाह

वहीं, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। झारखंड में भी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि बिहार में 25 और 26 अगस्त को बारिश का दौर तेज रह सकता है। लगातार बारिश को देखते हुए पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

Also read: Himachal Pradesh: 55 दिनों में 224 मौतें...हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, 149 सड़कें अभी भी बंद; मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में स्वाइन फ्लू की दस्तक! NCR में सैकड़ों केस के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Haryana News: हरियाणा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एनसीआर क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के सैकड़ों मामले सामने आने की खबरों के बाद स्वास्थ्य विभाग बढ़ते खतरे को देखते हुए सिरसा स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है और संभावित मरीजों के इलाज व बचाव के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पटना में CM आवास की ओर शिक्षक अभ्यर्थियों का मार्च, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका

पटना में मंगलवार को शिक्षक अभ्यर्थियों और छात्रों का मार्च शुरू हो गया। बड़ी संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। छात्रों ने पहले ही ऐलान किया था कि वे मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास तक जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast