SC Issues Notice To TMC Rebel: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी के बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने दलीलें रखीं।
दरअसल, टीएमसी के 20 सासंदों के पार्टी बदलने पर उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग वाली याचिकाओं पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोई निर्णय नहीं लिया है। अब अभिषेक बनर्जी की तरफ से दायर याचिका में मांग की गई है कि स्पीकर दल-बदल कानून के तहत इन सांसदों के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर फैसला करें।
टीएमसी के बागियों को नोटिस
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट ने अभी लोकसभा स्पीकर को नोटिस जारी नहीं किया है। तुषार मेहता ने कहा कि वह स्पीकर से इस बारे में निर्देश लेकर कोर्ट को अवगत कराएंगे। इस पर जस्टिस बागची ने कहा कि हम संवैधानिक संस्था को कोई निर्देश नहीं देना चाहते लेकिन, यह तय किया जाना चाहिए की ऐसे फैसले समय से हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी हम स्पीकर को नोटिस जारी नहीं कर रहे हैं। हालांकि बाकी पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है।
टीएमसी के 20 सांसद दूसरे दल में हुए शामिल
बता दें कि विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद टीएमसी में टूट हुई थी। विधायक के अलावा सांसदों ने भी अलग गुट बनाए थे। हालांकि, अलग गुट बनाने के बाद टीएमसी के 20 बागी सांसद एनसीपीआई में शामिल हो गए थे। सभी बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की भी की थी। वहीं, दूसरी तरफ से टीएमसी की तरफ लोकसभा स्पीकर को आवेदन दिया गया था। जिसपर लोकसभा स्पीकर को अब सुनवाई करनी है।
Also read: Delhi-NCR Rain: काले बादलों से घिरा आसमान, दिन में छाया अंधेरा; दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश