AUS vs ENG ODI:ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 13 नवंबर को पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी नए या कम अनुभव वाले हैं। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से महली बियर्डमैन को डेब्यू करने का मौका मिला।
अपने डेब्यू मैच को ही महली बियर्डमैन ने यादगार बना दिया है। 21 साल के इस गेंदबाज ने इंग्लैंड टीम के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 28 गेंदों के भीतर 5 विकेट चटकाकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।
महली बियर्डमैन ने चटकाए 5 विकेट
महली बियर्डमैन ने सबसे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को 1 रन पर आउट किया। उसके बाद उन्होंने जो रूट को 17 रन पर पवेलियन भेज दिया। फिर जॉर्डन कॉक्स को 2 रन पर चलता किया। सैम करन और लियाम डॉसन को शून्य पर आउट किया। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड 65 रनों की भीतर 8 विकेट खो दिए। महली बियर्डमैन डेब्यू मैच में ही पांच विकेट लेने ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले ये कारनामा टोनी डोडेमाइड कर चुके हैं।
कौन हैं महली बियर्डमैन
21 वर्षीय महली बियर्डमैन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने जनवरी 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में टी20 मैच में डेब्यू किया था। अब उन्होंने अपने वनडे करियर का आगाज दमदार किया।
Also read: Ind vs NZ Test Series: भारत से भिड़ंत के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, 3 चोटिल खिलाड़ियों पर भी जताया भरोसा