Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Crime: दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया! मुंगेर में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Bihar Crime: दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया! मुंगेर में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Bihar Crime: बिहार के मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। मृतका के मायके वालों ने पति और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

दरअसल, पूरी घटना आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के सदर बाजार फाड़ी के समीप की है। मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है। पूजा की शादी वर्ष 2015 में भागलपुर के इशाकचक निवासी अमर कुमार की बेटी के रूप में धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी दशरथ मंडल से हुई थी। दशरथ मंडल रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था और वीआरएस लेकर सेवानिवृत्त हो चुका था। दोनों की दो बेटियां भी हैं। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ वर्षों बाद ही पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। कई बार पारिवारिक स्तर पर समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। एक बार मामला थाने तक भी पहुंचा था। इधर, मृतका के भाई शुभम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब एक साल पहले भी मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद थाने में आवेदन दिया गया था और समझौता कराया गया था।

बुधवार की देर रात करीब 12:30 बजे जमालपुर पुलिस ने पूजा के भाई को फोन कर उसकी हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे, जहां पूजा खून से लथपथ मृत पड़ी थी और उसका गला धारदार हथियार से रेता हुआ था। वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति दशरथ मंडल ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, इस पूरे मामले पर जमालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति ने सरेंडर कर दिया है।

पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मां की हत्या के बाद दो मासूम बेटियां अब मां की ममता से महरूम हो गई हैं, वहीं परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के हिसार की बेटी दृष्टि मित्तल ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक

Success story: हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर की बहू दृष्टि मित्तल ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर न्यायिक क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 के घोषित अंतिम परिणाम में दृष्टि मित्तल ने समग्र मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार सफलता से आदमपुर सहित पूरे हिसार जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

Uttarakhand News: स्वच्छता के मामले में उत्तराखंड के दो शहरों ने मारी बाजी, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गौरव

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी तथा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत काशीपुर एवं रुद्रपुर को प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast