Rohit Sharma Superman Catch: क्रिकेट में आय दिन कोई न कोई वायरल होने वाला वाक्या होता ही रहता हैं। पर इनमें से शायद ही कोई ऐसा होता हैं जो याद रह जाता हैं। जैसे चैम्पियंस ट्रॉफी में सूर्य कुमार यादव द्वारा पकड़ा हुआ वो कैच जो आज भी सबके दिलों में बसा हैं। ऐसे मामलों में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। चाहे उनका गाँर्डेन में घूमने वाला ऑडियो हो या शानदार फील्डिंग वो लोगों की दिल में बस ही जाता हैं। ऐसा ही एक वाक्या एक बार फिर हुआ हैं।
मैच के 31वें ओवर में ये नजारा देखने को मिला
माउंट मॉन्गानुई में रोहित शर्मा ने एक बार फिर बता दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 39 साल की उम्र में भी हिटमैन की फुर्ती और फिटनेस युवा खिलाड़ियों को टक्कर दे रही है। मैच के 31वें ओवर में ये नजारा देखने को मिला। गेंद अक्षर पटेल के हाथ में थी और सामने थे खतरनाक बल्लेबाज फिन एलन। अक्षर ने ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी छोटी गेंद डाली। टप्पा खाने के बाद गेंद धीमी होकर थोड़ी ऊपर उठी, जिस पर एलन चकमा खा गए। एलन ने बैक-फुट पर जाकर कवर के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में उछल गई। यहीं शॉर्ट कवर पर खड़े रोहित शर्मा ने कमाल कर दिया। उन्होंने दाईं तरफ हवा में पूरी ताकत से डाइव लगाई और गेंद को जमीन पर गिरने से पहले ही लपक लिया। रोहित का ये सुपरमैन कैच देखकर मैदान में मौजूद हर कोई दंग रह गया। सोशल मीडिया पर भी ये कैच तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रोहित की फिटनेस और फील्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Also read: AUS vs ENG:ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने डेब्यू मैच में ही बरपाया कहर, इंग्लैंड को किया चित; चटकाए 5 विकेट
"कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा" ऑडियो हुआ था वायरल
रोहित शर्मा का फेमस डायलॉग "कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा" भारत बनाम इंग्लैंड के बीच फरवरी 2024 में विशाखापट्टनम (वाइजैग) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सुनने को मिला था। उस मैच में जब इंग्लैंड की बल्लेबाजी चल रही थी तो भारतीय खिलाड़ी थोड़े सुस्त नजर आ रहे थे और ओवर खत्म होने के बाद धीरे-धीरे ऐसे टहल रहे थे जैसे गार्डन में घूम रहे हों। ये देखकर कप्तान रोहित को गुस्सा आ गया और उन्होंने स्टंप माइक पर ही खिलाड़ियों को फटकार लगा दी। बाद में रोहित ने खुद बताया कि उस वक्त मैच फंसा हुआ था और टीम को विकेट की सख्त जरूरत थी, इसलिए वो खिलाड़ियों में जोश भरना चाहते थे। भारत ने वो मैच 106 रन से जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी।