Search KhabarFast

Press ESC to close

पहली बार नीतीश कुमार पहुंचे राज्यसभा, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ; अब करेंगे दिल्ली की राजनीति

पहली बार नीतीश कुमार पहुंचे राज्यसभा, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ; अब करेंगे दिल्ली की राजनीति

Nitish Kumar Takes Oath As MP: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद पद की शपथ ले ली है। उपराष्ट्रपति ने उन्हें सांसद पद की शपथ दिलाई। वह पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इसके साथ ही ही उन्होंने विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ लेंगे। अब उन खबरों पर विराम लग गया है और नीतीश कुमार राज्ससभा सदस्य बन चुके हैं। 

9 अप्रैल को पहुंचे थे दिल्ली

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 9 अप्रैल को जब दिल्ली पहुंचे तो उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन झा मौजूद रहे। ये दोनों ही जदयू के कद्दावर नेता माने जाते हैं। ललन झा पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, संजय झा वर्तमान में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा राज्यसभा सांसद भी है। दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि 20 साल तक वहां रहे हैं। अब यहां भी काम करेंगे यानी दिल्ली में रहकर काम करेंगे। इसलिए वापस आ गए हैं। इसके साथ ही तय हो गया कि नीतीश कुमार के बिहार की राजनीति में लौटने की आशंका कम है। 

Also read: बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से सत्ता में बदलाव

कौन होगा अगला मुख्यमंत्री 

अब जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद पद की शपथ ले ली है, तब उन्हें 6 महीने के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। इसके साथ ही अब बिहार के नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि उन्होंने कहा कि 2 चीज पक्की है, बिहार में सरकार एनडीए की होगी और सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी। 20 वर्ष से बिहार नीतीश कुमार के मॉडल पर चला है, आगे भी नीतीश मॉडल चलेगा। बताया जा रहा है कि बिहाए एनडीए के सभी दल मिलकर अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। आज फिर पेट्रोल के 2.61 रुपए जबकि डीजल पर 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast