Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20: बादशाह  संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया  रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। रैपर बादशाह से अलग होने के ऐलान के बाद ईशा ने को-कंटेस्टेंट कनिका मान से बातचीत में रिश्तों को लेकर अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें रिश्ते में फिजिकल, इमोशनल और सोशल, तीनों तरह की चीटिंग का सामना करना पड़ा।
 
‘रिश्ता खत्म होने के बाद सब समझ आया’
 
कनिका से बातचीत में ईशा ने कहा कि वह किसी व्यक्ति के बारे में दूसरों की कही बातों पर तब तक भरोसा नहीं करतीं, जब तक खुद कुछ न देख लें। उन्होंने बताया कि रिश्ते में भी उनका यही रवैया रहा। ईशा ने कहा कि अगर कोई उनके पार्टनर के बारे में कुछ बताता था तो वह सबूत मांगती थीं। उनके मुताबिक, रिश्ता खत्म होने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वह लंबे समय से एक अलग ही तस्वीर देख रही थीं और उन्हें 'प्ले' किया जा रहा था।
 
‘तीनों तरह की चीटिंग हुई’
 
कनिका ने जब ईशा से पूछा कि उन्हें किस तरह की चीटिंग का सामना करना पड़ा—फिजिकल, इमोशनल या सोशल—तो ईशा ने जवाब दिया, “All of them.” इसके बाद उन्होंने अपनी बात समझाने के लिए कनिका को उदाहरण बनाया। ईशा ने कहा कि यह ऐसा था जैसे किसी को यह महसूस कराया जाए कि वह आपका सबसे अच्छा दोस्त है। उसे अपने खास लोगों से मिलवाया जाए और साथ समय बिताया जाए, लेकिन बाद में पता चले कि वह वास्तव में उस व्यक्ति के लिए उतना खास था ही नहीं।
 
‘कुछ लोगों से ही मिलवाया जाता था’
 
ईशा ने कहा कि उनके पार्टनर के सोशल सर्कल में उन्हें सभी लोगों से नहीं मिलवाया गया था। उन्हें केवल कुछ चुनिंदा लोगों से ही मिलवाया जाता था और उनके सामने रिश्ते की एक अलग तस्वीर रखी जाती थी। कनिका ने पूछा कि ऐसा क्यों किया गया। इस पर ईशा ने कहा कि उनके पार्टनर के कई 'बेस्ट फ्रेंड्स' थे और वह उन्हें अपनी जिंदगी में रखना चाहते थे, लेकिन रिश्ते की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते थे। ईशा के मुताबिक, यह स्थिति ऐसी थी जिसमें सामने वाला व्यक्ति रिश्ते में भी रहना चाहता था और अपनी आजादी भी चाहता था।
 
बादशाह से अलग होने का ऐलान
 
ईशा और बादशाह ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की जानकारी दी थी। दोनों ने कहा था कि उन्होंने आपसी सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है और लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की थी। ईशा और बादशाह की शादी की खबर पहले निजी तौर पर सामने आई थी। बाद में ईशा ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा की थीं और एक AMA सेशन में भी अपने पति के बारे में बात की थी। अलगाव के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी सामने आईं। उस समय ईशा ने लोगों से अपील की थी कि उनकी शादी या अलगाव को लेकर बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करें। अब Bigg Boss 20 में उनकी बातचीत के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

Also read: Bollywood Update: 'जी नहीं हुजूर, काम से रिटायर...', रिटायरमेंट की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, वायरल ब्लॉग पर दी सफाई

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood Update: दिशा सालियान केस में घसीटे जाने पर भड़के सूरज पंचोली, एक्टर बोले - मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं, क्योंकि...

Sooraj Pancholi on Disha Salian Case: बॉम्बे हाई कोर्ट के जांच के आदेश के बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के संबंध में FIR दर्ज की। इस FIR में शिवसेना-UBT नेता आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती, परमबीर सिंह, डिनो मोरिया और सूरज पंचोली का नाम शामिल किया गया है।

Bollywood Update: 'जी नहीं हुजूर, काम से रिटायर...', रिटायरमेंट की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, वायरल ब्लॉग पर दी सफाई

Amitabh Bachchan on his Retirement Rumors: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में रिटायर शब्द का इस्तेमाल किया। इस पोस्ट के सामने आते ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि अमिताभ बच्चन जल्द-ही अपने काम को अलविदा कहने वाले है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast