Amitabh Bachchan on his Retirement Rumors: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में रिटायर शब्द का इस्तेमाल किया। इस पोस्ट के सामने आते ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि अमिताभ बच्चन जल्द-ही अपने काम को अलविदा कहने वाले है। लेकिन इसी बीच अभिनेता का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने रिटायरमेंट की अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ तौर पर कहा है कि हाल ही में लिखे अपने ब्लॉग में उन्होंने 'रिटायर होने का समय' वाक्यांश का प्रयोग था, लेकिन उस रिटायर का मतलब उनके सोने से था। दिग्गज अभिनेता ने अपने नए ब्लॉग पोस्ट में इन अटकलों का खंडन किया, जब ऐसी खबरें सामने आईं कि वे अभिनय और होस्टिंग से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं। बच्चन ने अपने पहले के ब्लॉग पोस्ट की व्याख्या पर भी प्रतिक्रिया दी।
अपने पहले के शब्दों का अर्थ समझाते हुए बच्चन ने लिखा 'मैंने ब्लॉग में लिखा था... 'देर हो गई है, रिटायर होने का समय हो गया है...' जिसका हम सभी जानते हैं कि मतलब है सोने के लिए जाना, देर हो गई है... और यह मीडिया है - राष्ट्र की अंतरात्मा - अंतिम सूचनादाता!!' अभिनेता ने अपने कथित रिटायरमेंट की खबर वाली एक अखबार की क्लिपिंग भी साझा की। यह स्पष्ट करते हुए कि उनका काम छोड़ने का कोई इरादा नहीं है, बच्चन ने बताया कि उन्होंने केवल अपने दिन के अंत के संदर्भ में 'रिटायर' शब्द का प्रयोग किया था। उन्होंने लिखा 'जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं; अंग्रेज़ी में इसका मतलब होता है मैं अब सोने जा रहा हूँ। और वहाँ मान्यवर आपको आने का निमंत्रण नहीं है।'
Also read: Bollywood Update: दिशा सालियान केस में घसीटे जाने पर भड़के सूरज पंचोली, एक्टर बोले - मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं, क्योंकि...
अमिताभ बच्चन की वर्कलाइन
बता दें, अमिताभ बच्चन फिलहाल कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीज़न की मेज़बानी कर रहे हैं। वे 2000 में शुरू हुए इस लोकप्रिय क्विज़ शो से जुड़े हुए हैं। हालांकि, अभिनेता ने 2007 में शो की मेज़बानी नहीं की थी, जब शाहरुख खान ने एक सीज़न के लिए मेज़बानी की थी। मालून हो कि यह अमिताभ बच्चन की पहली टीवी उपस्थिति भी थी और इसने उनके करियर को नई दिशा दी। सालों से, केबीसी सिर्फ एक क्विज़ शो से कहीं अधिक बन गया है। प्रतियोगियों की मार्मिक कहानियों और बच्चन के मशहूर डायलॉग 'लॉक किया जाए' के साथ, यह शो लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया।