Search KhabarFast

Press ESC to close

90s Romantic Hits Song: कुँवारे में प्यार किया है तो ज़रूर सुनिए ये गाना, 90 के दशक का यह रोमांटिक गाना आज भी है खास

90s Romantic Hits Song: कुँवारे में प्यार किया है तो ज़रूर सुनिए ये गाना, 90 के दशक का यह रोमांटिक गाना आज भी है खास

कुँवारे में प्यार किया है तो ज़रूर सुनिए ये गाना l मेरी उम्र कुँवारी l 90s Romantic Hits Song l Juhi90s Romantic Hits Song: 90s के सदाबहार गाने आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखते हैं। उस दौर में कई ऐसे रोमांटिक गीत आए, जिन्हें सुनकर आज भी पुराने दिनों की याद ताजा हो जाती है। ऐसा ही एक खूबसूरत गाना फिल्म 'शानदार' (Shandaar) का 'मेरी उमर कुंवारी' है। इस गाने में प्यार, रोमांस और खूबसूरत संगीत का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो आज भी श्रोताओं को आकर्षित करता है।

कविता कृष्णमूर्ति और मोहम्मद अजीज ने दी अपनी आवाज

फिल्म शानदार (1990) का गाना 'मेरी उमर कुंवारी' अपनी मधुर धुन और रोमांटिक अंदाज के लिए जाना जाता है। इस गीत को मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति और लोकप्रिय गायक मोहम्मद अजीज ने अपनी आवाज दी है।

दोनों गायकों की शानदार गायकी ने इस गाने को खास बना दिया। गाने में महिला और पुरुष के बीच प्यार भरी नोकझोंक और एक-दूसरे के प्रति आकर्षण को खूबसूरती से पेश किया गया है।

जूही चावला और सुमीत सहगल पर फिल्माया गया गाना

इस गाने में जूही चावला और सुमीत सहगल नजर आए थे। दोनों की जोड़ी और गाने का रोमांटिक अंदाज 90 के दशक के हिंदी सिनेमा की याद दिलाता है।

Also read: 90s Old Song: कुंवारे लड़के लड़कियों की पहली मोहब्बत का निशानी, 90 के दशक का वो रोमांटिक गाना

गाने के बोलों में प्रेमी जोड़े के बीच प्यार, शादी के सपने और साथ जिंदगी बिताने की चाहत को दर्शाया गया है। हरी चूड़ियां, लाल जोड़ा और डोली जैसे पारंपरिक संदर्भ इसे एक खूबसूरत रोमांटिक गीत बनाते हैं।

आज भी याद आते हैं 90 के दशक के गाने

90 के दशक का संगीत अपनी मधुर धुनों और खूबसूरत आवाजों के लिए खास पहचान रखता है। उस दौर के गानों में भावनाओं और रोमांस को जिस अंदाज में पेश किया जाता था, वह आज भी संगीत प्रेमियों को पसंद आता है।

Also read: 90s Old Song: 34 साल पुराना यह गाना आज भी है लोगों की पहली पसंद, आशा भोसले और कुमार सानू की आवाज ने बनाया था दीवाना

'मेरी उमर कुंवारी' भी ऐसे ही गीतों में शामिल है, जो पुराने हिंदी फिल्मी संगीत की मिठास और रोमांटिक अंदाज की याद दिलाता है। कविता कृष्णमूर्ति और मोहम्मद अजीज की आवाज में सजा यह गाना पुराने गानों के शौकीनों के लिए आज भी सुनने लायक है।

गाने की जानकारी:

गाना: मेरी उमर कुंवारी (Meri Umar Kunwari)

फिल्म: शानदार (Shandaar), 1990

गायिका: कविता कृष्णमूर्ति

गायक: मोहम्मद अजीज

कलाकार: जूही चावला और सुमीत सहगल

 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर प्रॉपर्टी विवाद! भाई की पत्नी ने जया बच्चन पर उठाए सवाल

Jalsa Controversy: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित मशहूर बंगले 'जलसा' पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कुछ दिन पहले बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब बिग बी के भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन ने बंगले के मालिकाना हक को लेकर सवाल उठा दिए हैं। रमोला ने पिछले 7 महीनों में रजिस्ट्रार ऑफिस में कई बार शिकायत की है।

बिग बॉस 20: कनिका मान पर सलमान खान ने अपना आपा खोया, लव गिल के "विक्टिम कार्ड" गेम पर सवाल उठाए

Big Boss 20: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। इस बार निशाने पर रहीं कनिका मान, लव गिल और स्काउट। एपिसोड की शुरुआत कनिका मान से हुई। कनिका की काज़ी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ बहस पर सलमान ने सवाल उठाए। मामला तब शुरू हुआ जब स्काउट ने 'कैरेक्टर ढीला है' गाते हुए लव के कैरेक्टर पर कमेंट किया।

'कजिन हसबैंड' वाले जोक पर असहज हुईं हुमा कुरैशी, एक बार फिर विवादों में समय रैना का IGL 2

Indias Got Latent 2 Controversy: कॉमेडी के मंच पर कभी-कभी एक मजाक ऐसा हो जाता है, जो हंसी के बीच कई सवाल खड़े कर देता है। इन दिनों समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में है। इस बार शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी पहुंचीं, उनके साथ कृष्णा अभिषेक समेत कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आए। एपिसोड के दौरान समय रैना के एक मजाक ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast