Entertainment: बिग बॉस 13फेम माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा ने तीन साल की डेटिंग के बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों की जोड़ी को रियलिटी शो में खूब पसंद किया गया था। शो के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। लेकिन अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक पारस से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस काफी आहत हैं। काफी देर तक उनमें मारपीट भी हुई थी।
बता दें कि पारस और माहिरा सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ खूब तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहे है। मगर, अब दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। माहिरा ने पारस के साथ सारे वीडियो और फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया है। इसके अलावा विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर पारस-माहिरा के ब्रेकअप की खबर साझा की है। एक तरफ जहां पारस-माहिरा के फैंस दुखी है,वहीं कुछ यूजर्स ट्रोल करते भी नजर आ रहे है। एक यूजर्स ने लिखा कि जब फेम के लिए अफेयर होते है तो उनका अंजाम ऐसा ही होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमें तो पहले से ही पता था कि ये होगा।
इसके साथ ही माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा दोनों बिग बॉस 13 के प्रतियोगियों थे। इस सीजन में, वे दोनों घरवालों के बीच बहुत संघर्ष किए थे और कुछ विवादों में भी शामिल हुए थे। माहिरा शर्मा एक इंडियन टेलीविजन अभिनेत्री हैं जो अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सीरियलों में काम किया है और बिग बॉस 13 में उनकी प्रतिभा ने उन्हें उच्च स्तर पर पहुंचाया है। वहीं पारस छाबड़ा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं, जिन्होंने कई सीरियलों में काम किया है। वे बिग बॉस 13 के लिए चयनित हुए थे और उनके शातिर और ताकतवर खेलने का तरीका देखने को मिला। इसके अलावा बिग बॉस 13 के बाद, माहिरा और पारस ने दूसरे टेलीविजन शो में भी अपना हिस्सा लिया है। वे दोनों ने अपनी क्षमताओं का परिचय दिया है और टेलीविजन उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।