Search KhabarFast

Press ESC to close

RCB को क्यों सपोर्ट कर रही शहनाज गिल? इस क्रिकेटर को डेट करने की बात आई सामने

RCB को क्यों सपोर्ट कर रही शहनाज गिल? इस क्रिकेटर को डेट करने की बात आई सामने

Entertainment News: पंजाबी सिनेमा और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ रही अफवाहें हैं। दावा किया जा रहा है कि शहनाज इन दिनों आईपीएल टीम  RCB  के खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं। बता दें कि बुधवार को RCB और KKR के बीच खेले गए आईपीएल मैच में शहनाज गिल स्टेडियम में नजर आईं। खास बात यह रही कि उन्होंने RCB की जर्सी पहन रखी थी और टीम को जमकर सपोर्ट करती दिखाई दीं। मैच जीतने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना सेलिब्रेशन वीडियो भी शेयर किया।

खुश नजर आई शहनाज

वीडियो में शहनाज काफी खुश नजर आ रही थीं। वह जोर-जोर से उछलकर टीम की जीत का जश्न मनाती दिखीं। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी खुशी को देवदत्त पडिक्कल से जोड़ना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना है कि शहनाज RCB को सिर्फ इसलिए सपोर्ट कर रही हैं क्योंकि वह देवदत्त को डेट कर रही हैं।

एक्स पर हुए कई पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit और X पर भी इस तरह के कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से नजदीकियां बढ़ी हैं। हालांकि अभी तक इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, शहनाज गिल के फैंस इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि शहनाज सिर्फ मैच देखने और टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं। उनका मानना है कि हर बार किसी सेलिब्रिटी को किसी खिलाड़ी से जोड़ देना सही नहीं है।

अब तक ना तो शहनाज गिल और ना ही देवदत्त पडिक्कल की तरफ से इन डेटिंग रूमर्स पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में यह चर्चा फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी सक्रिय हैं। उनकी हालिया पंजाबी फिल्म “इक कुड़ी” चर्चा में रही थी, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस किया था।

Also read: ‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

₹370 की बिरयानी और डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट...प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा-MBBS छात्रा पर गिरी गाज, NCW ने किया तलब; जानें पूरा मामला

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को तलब किया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र साइबर पुलिस द्वारा दर्ज FIR के बाद की गई है। मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast