Search KhabarFast

Press ESC to close

‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

Krishnavataram Collection: भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना किसी बड़े स्टार और बड़े बैनर के बनी यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का इसका सीधा फायदा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। डायरेक्टर हार्दिक गज्जर की फिल्म ‘कृष्णावतारम’ गुरुवार को करीब 500 शोज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने लगभग 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि शुरुआत धीमी रही, लेकिन दर्शकों और समीक्षकों से मिले अच्छे रिव्यू के बाद फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ने लगी।

बढ़ाए गए फिल्म के शोज

शुक्रवार को फिल्म के शोज बढ़ाकर करीब 1500 कर दिए गए। इसके साथ ही दर्शकों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। दूसरे दिन फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे साफ हो गया कि दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा तेज हो रही है। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर और बड़ा उछाल दिखाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कृष्णावतारम’ ने तीसरे दिन करीब 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह शुक्रवार की कमाई से लगभग दोगुना है। खास बात यह है कि फिल्म के शोज अब भी बड़े बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में काफी कम हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

कलाकारों के अभिनय की हो रही तारीफ

फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट, संस्कृति जायना और निवाशियनी कृष्णन जैसे नए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। इन कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की कहानी को भावनात्मक और सादगी भरे अंदाज में पेश किया गया है।

छुट्टी में फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद 

फिल्म के विजुअल्स, संगीत और प्रस्तुति भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। सीमित बजट के बावजूद फिल्म को भव्य बनाने की कोशिश की गई है। निर्देशक हार्दिक गज्जर पहले भी पौराणिक कहानियों पर काम कर चुके हैं और उनका अनुभव इस फिल्म में साफ दिखाई देता है। अब रविवार की छुट्टी में फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि ‘कृष्णावतारम’ इस साल की सरप्राइज हिट फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Also read: पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

₹370 की बिरयानी और डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट...प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा-MBBS छात्रा पर गिरी गाज, NCW ने किया तलब; जानें पूरा मामला

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को तलब किया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र साइबर पुलिस द्वारा दर्ज FIR के बाद की गई है। मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast