Search KhabarFast

Press ESC to close

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

Ram Gopal Varma on Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी सिर्फ 81 सीटों पर समिट गई। जबकि भाजपा ने कुल 206 सीटें हासिल कीं। इसके बावजूद TMCप्रमुख और और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पद से  इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने चुनाव परिणामों को 'लूटा गया' बताते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी नैतिक रूप से विजयी रही है।

जिस वजह से राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्मी जगत तक उनकी काफी आलोचना हो रही है। ममता बनर्जी की इस जिद पर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा और फिल्म निर्माता-सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मूल भावनाओं के खिलाफ बताया

Also read: केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 40 से ज्यादा उम्र के श्रमिकों को मिलेगा मुफ्त हेल्थ चेकअप

अपनी भवानीपुर सीट से हारी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणामों से TMC और ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी खुद अपनी ही भवानीपुर सीट से हार गई। उन्होंने हराने वाले भाजपा के सुवेंदु अधिकारी है। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। हमने चुनाव नहीं हारा। सवाल ही नहीं उठता।' उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

राम गोपाल वर्मा की प्रतिक्रिया

ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने वाले बयान के बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस बीच बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक राम गोपाल वर्मा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'राजनीति में इतने दशकों और मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल बिताने के बाद भी ममता बनर्जी इस बात को नजरअंदाज कर रही हैं कि लोकतंत्र का डीएनए ही संस्थाओं से बना है। संस्थाओं पर हमला करना असल में लोकतंत्र पर हमला है।' उन्होंने आगे अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव परिणाम स्वीकार करना और संस्थागत परंपराओं का सम्मान करना जरूरी है।

अशोक पंडित का तीखा हमला

इसके अलावा फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने बई इस मामले में अपनी राय रकी है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि ममता बनर्जी को सत्ता में रहते हुए किए गए कथित अपराधों के लिए गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। क्योंकि वह राज्य में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा, पलायन और अत्याचारों के लिए जिम्मेदार है। ये सब उनकी मौजूदगी में हुआ, जो  समाज के लिए खतरनाक है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

₹370 की बिरयानी और डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट...प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा-MBBS छात्रा पर गिरी गाज, NCW ने किया तलब; जानें पूरा मामला

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को तलब किया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र साइबर पुलिस द्वारा दर्ज FIR के बाद की गई है। मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast