Search KhabarFast

Press ESC to close

UP मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई को मिलेगी मान्यता; कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

UP मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई को मिलेगी मान्यता; कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव लाने जा रही है। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। प्रस्तावित संशोधन के बाद उत्तर प्रदेश में मदरसा बोर्ड के तहत केवल 12वीं कक्षा यानी आलिम स्तर तक की पढ़ाई को ही मान्यता मिलेगी। इसके बाद कामिल और फाजिल जैसी डिग्रियां मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से जारी नहीं की जा सकेंगी।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा था?

सरकार यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2024 के फैसले के आधार पर कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि कोई भी शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा से आगे की डिग्री देने का अधिकार नहीं रखता। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि मदरसा बोर्ड की ओर से दी जाने वाली कामिल और फाजिल डिग्री को कानूनी मान्यता नहीं दी जा सकती। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री देने की प्रक्रिया पहले ही रोक दी गई थी। अब योगी सरकार इसे कानूनी रूप देने के लिए मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन करने जा रही है।

नए नियम में 12वीं तक की शिक्षा शामिल

फिलहाल उत्तर प्रदेश के मदरसों में मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल जैसे पाठ्यक्रम चलाए जाते थे। इनमें मौलवी को हाईस्कूल के बराबर, आलिम को इंटरमीडिएट के बराबर, कामिल को स्नातक और फाजिल को स्नातकोत्तर के बराबर माना जाता था। नए नियम लागू होने के बाद मदरसा शिक्षा परिषद के अंतर्गत सिर्फ 12वीं तक की शिक्षा संचालित की जाएगी। अगर छात्र इसके बाद आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो उन्हें विश्वविद्यालयों या अन्य मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेना होगा।

क्या है सरकार का उद्देश्य?

सरकार का कहना है कि यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने और मदरसा शिक्षा व्यवस्था को निर्धारित नियमों के अनुसार चलाने के लिए उठाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता और पारदर्शिता लाना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मदरसा शिक्षा परिषद के नियमों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा का नया ढांचा लागू हो सकता है।

Also read: Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से क्यों हटे थे पीछे? खुद किया बड़ा खुलासा 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, 9 अगस्त से शुरू होगी तिरंगा यात्रा; CWG में हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन और हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी जमकर सराहना की।

हरियाणा के रोहतक में ACB का बड़ा ट्रैप, फूड एंड ड्रग्स विभाग का कर्मचारी 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के जोनल कार्यालय में तैनात एक डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दवाई की दुकान के नए लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast