Search KhabarFast

Press ESC to close

गंभीर आरोपों के घेर में टीम इंडिया के हेड कोच! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो'

गंभीर आरोपों के घेर में टीम इंडिया के हेड कोच! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो'

BCCI To Review Tema India Performance:भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए करो या मरो होने वाली है। क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने का मतलब है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाना।

दूसरी तरफ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। गौतम गंभीर के लिए चिंता की बात ये है कि उनके साथी एक-एक कर अलग हो रहे हैं। उनके साथ अब बॉलिंग कोच मोर्न मोर्कल बचे हुए हैं।

गौतम गंभीर का कार्यकाल    

गौतम गंभीर के कोच रहते भले ही टीम इंडिया तीसरी बार चैंपियन ट्रॉफी और टी20 विश्व चैंपियन बनी है लेकिन, भारतीय के हालिया प्रदर्शन के कारण उनपर सवाल उठ रहे हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम में हड़कंप मचा हुआ है। अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत को हर हाल में जीतना होगा, क्योंकि अगर भारतीय टीम श्रीलंका खिलाफ हार जाती है, तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की राह मुश्किल हो जाएगी। यहां तक की गौतम गंभीर के कार्यकाल का भी आकलन हो सकता है।

गौतम गंभीर पर लगे आरोप

एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गौतम गंभीर अक्सर खिलाड़ियों, सेंटर ऑफ एक्सीलें या स्पोर्ट स्टाफ के सदस्यों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। अंदर के लोगों का दावा है कि ड्रेसिंग रूम में इस तरीके पर ध्यान नहीं दिया गया है। सीनियर प्लेयर्स ने भी पूर्व क्रिकेटरों और बीसीसीआई के सदस्यों से बात की है। वहीं, एक दूसरे सोर्स का दावा है कि गंभीर की सारी मांगें पूरी की गई हैं। सपोर्ट स्टाफ से लेकर फैसले लेने के अधिकार तक, लेकिन वह टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ख्वाब जो मुकम्मल होते-होते...600 विकेट फिर भी टीम इंडिया में एंट्री नहीं, कहानी क्रिकेट के एक और जडेजा की

Cricketers Story:भारत में क्रिकेट का खुमार कितना है, यह किसी से छिपी नहीं है। यहां शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जिसको क्रिकेट में रुची नहीं हो। 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले भारत में हजारों सपाने रोज जन्म लेते हैं और खत्म भी होते हैं।

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast