Search KhabarFast

Press ESC to close

Chandipura Virus Breakout:गुजरात में चांदीपुरा वायरस ने लोगों को किया बेदम, अब तक 22 की गई जान; जाने कैसे करें बचाव

Chandipura Virus Breakout:गुजरात में चांदीपुरा वायरस ने लोगों को किया बेदम, अब तक 22 की गई जान; जाने कैसे करें बचाव

Chandipura Virus Breakout: देश के एक हिस्से में चांदीपुरा नामक वायरस ने तबाही मचा रखी है। गुजरात में अब तक वायरस के कारण 22 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 184 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया के अनुसार फिलहाल चांदीपुर वायरस से संक्रमित सात मरीज को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का निगरानी में किया जा रहा है।

स्वास्थ्य टीम की जांच जारी

उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और परीक्षण प्रयासों को तेज कर दिया है। प्रफुल पानशेरिया ने कहा कि स्वास्थ्य टीम अधिक से अधिक गांवों तक पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ और स्वास्थ्य टीम जहां मरीज पाए गए हैं, उन परिवार के सदस्यों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चांदीपुरा वायरस का संक्रमण मुख्य रूप से सैंडफ्लाई के काटने से फैलता है। यह कीड़ा लगभग हर इलाके में देखा जाता है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्रफुल पानशेरिया ने कहा कि गांधीनगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल अस्पताल के डॉक्टर के साथ बैठक की है। जिसमें मरीजों के इलाज और देखभाल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि चांदीपुरा वायरस के लिए फिलहाल कोई दवा या निश्चित दवा या इलाज उपलब्ध नहीं है। मरीजों का इलाज उनके लक्षणों के आधार पर किया जा रहा है।              

Also read: हरियाणा के संविदा कर्मियों को राहत, सेवा सुरक्षा पोर्टल की समय-सीमा बढ़ी; चार श्रेणियों को अतिरिक्त मौका

अलर्ट मोड पर सरकार

गुजरात में 15 साल से कम उम्र के बच्चों में चांदीपुरा वायरस के लक्षण दिखाई देने पर राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के सीधे मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग राज्य भर में चांदीपुरा वायरस की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CJP राजनीति में कदम रखेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने भविष्य की रणनीति कर दी क्लियर

Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपक ने मंगलवार को कहा कि बुधवार को होने वाली संगठन की बैठक में जंतर-मंतर पर हुए हालिया विरोध प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी, संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की जाएगी और भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि फिलहाल संगठन को राजनीतिक दल में बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

थाइलैंड से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस, कई यात्री घायल

Air India flight Turbulence: थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का विमान टर्बुलेंस का शिकार हो गया है। जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस हुआ, जिस वजह से कई यात्री घायल हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast