Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका में परमाणु परीक्षण में आई तेजी, ट्रंप के बाद सेना ने दी ये खास जानकारी

अमेरिका में परमाणु परीक्षण में आई तेजी, ट्रंप के बाद सेना ने दी ये खास जानकारी

US Nuclear Testing: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल ही में परमाणु हथियारों के परीक्षण को लेकर पर बयान जारी किया था। 30 अक्टूबर, 2025 को ट्रंप ने सेना को 33 साल बाद परमाणु परीक्षण फिर शुरू करने का आदेश दिया। इसके बाद अब अमेरिकी वायुसेना का ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने मिनटमैन-3 आईसीबीएम मिसाइल लॉन्च की तैयारी शुरू कर दी।

कहां होगा परीक्षण?

ये परीक्षण 5 या 6 नवंबर 2025 को कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से होगा। मिसाइल बिना हथियार के होगी। मार्शल द्वीपसमूह के क्वाजलीन एटोल पर रोनाल्ड रीगन बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस टेस्ट साइट को निशाना बनाएगी। यह रूटीन टेस्ट है, जो मिसाइल की विश्वसनीयता और तत्परता जांच करेगा।

ऊर्जा विभाग ने किया स्पष्ट

ट्रंप ने कहा कि रूस, चीन और पाकिस्तान जैसे देश परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, इसलिए अमेरिका को पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने पेंटागन को तुरंत परीक्षण शुरू करने को कहा, लेकिन ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया कि अभी विस्फोट वाले परीक्षण नहीं होंगे। ये आदेश व्यापक नीति का हिस्सा है, जो कॉम्प्रिहेंसिव न्यूक्लियर-टेस्ट-बैन ट्रीटी (CTBT) के तहत आता है। CTBT सभी परमाणु परीक्षण रोकने का अंतरराष्ट्रीय समझौता है, लेकिन अमेरिका ने इसे पूरी तरह लागू नहीं किया।

क्या है विशेषज्ञों की राय

वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप का मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करना है। अमेरिका के पास दुनिया के सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं, लेकिन सिमुलेशन से उनकी जांच हो रही है। ट्रंप चाहते हैं कि वास्तविक परीक्षण से तकनीक अपडेट हो, लेकिन आलोचक चिंतित हैं। ये हथियारों की होड़ बढ़ा सकता है और शांति बनाए रखने के लिए खतरा पैदा कर सकता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan Air Strike: अफगानिस्तान के कई इलाकों में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों का हमला, 3 की मौत

Pakistan Air Strike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के हवाई हमले तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हमलों से प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Fuel Crisis: अब इस देश में गहराया तेल संकट, 9 में से 1 पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की सप्लाई में आ रही रुकावट का असर अब यूरोप में भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में ईंधन संकट बढ़ता जा रहा है। देश में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

कुनार-पक्तिका हमलों पर अफगानिस्तान का पारा हाई, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की खाई कसम

Afghanistan on Pakistan Air Strikes: अफगानिस्तान ने सोमवार को कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों का 'उचित जवाब' देने की चेतावनी दी है। सरकारी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इन हमलों को अफगानिस्तान के खिलाफ अपराधों को दोहराने का आरोप भी लगाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast