Search KhabarFast

Press ESC to close

नाहरगढ़ किले में दिखेगी हरमनप्रीत कौर की शान, जयपुर वैक्स म्यूजियम में सचिन-धोनी और विराट के साथ लगेगी वैक्स प्रतिमा

नाहरगढ़ किले में दिखेगी हरमनप्रीत कौर की शान, जयपुर वैक्स म्यूजियम में सचिन-धोनी और विराट के साथ  लगेगी वैक्स प्रतिमा

Harman Preet Kaur Wax Statue: जयपुर का ऐतिहासिक नाहरगढ़ किला एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की वैक्स प्रतिमा लगने जा रही है। यह मूर्ति महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक उपलब्धियों और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है। म्यूजियम प्रबंधन के अनुसार, प्रतिमा का भव्य अनावरण 8मार्च 2026, यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जाएगा।

म्यूजियम के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि हरमनप्रीत की प्रतिमा सिर्फ एक खिलाड़ी का सम्मान नहीं है, बल्कि यह भारतीय महिलाओं की मेहनत, जज्बे और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत ने यह साबित किया है कि महिलाएं किसी भी मंच पर पुरुषों से कम नहीं हैं। मूर्ति को हरमनप्रीत के विश्व कप फाइनल के लुक पर आधारित किया जा रहा है, जिसे आधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा है ताकि उनकी ऊर्जा और दृढ़ता को सही रूप में दिखाया जा सके।

क्रिकेट लीजेंड्स के साथ नई पहचान

हरमनप्रीत की प्रतिमा लगने के बाद जयपुर वैक्स म्यूजियम में अब दो विश्व कप विजेता कप्तान मौजूद होंगे — हरमनप्रीत कौर और एम.एस. धोनी। इसके अलावा, यहां सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कल्पना चावला, साइना नेहवाल, मदर टेरेसा, राजमाता गायत्री देवी और हाड़ी रानी जैसी प्रेरणादायक हस्तियों की प्रतिमाएं भी लगी हैं। फिलहाल म्यूजियम में करीब 45वैक्स स्टैच्यू प्रदर्शित हैं।

नाहरगढ़ किले के शीश महल में बने इस म्यूजियम को उसके खूबसूरत इंटीरियर और पर्यटन आकर्षण के लिए जाना जाता है। हरमनप्रीत की वैक्स प्रतिमा के लगने से न केवल महिला क्रिकेट का सम्मान बढ़ेगा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी कि मेहनत, आत्मविश्वास और देशभक्ति से ही असली जीत हासिल होती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टी20 टीम में बड़ा बदलाव तय, ये खिलाड़ी बन सकते हैं नए कप्तान

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

ICC On Pink Ball Trail For Test:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की सोमवार को अहमदाबाद में मीटिंग हुई। इस दौरान कई फैसले लिए गए। बैठक में खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारी से संबंधित नियमों में बदलाव के साथ-साथ क्रिकेट में पिंक बॉल के उपयोग के ट्रायल को भी मंजूरी दे दी गई है।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान, 4 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

India Tour Of NewZealand:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्टिव होने जा रही है। ब्लू जर्सी में भारतीय टीम मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आएगी। इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। जहां उसे 40 दिन में 12 मैच खेलने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast