Search KhabarFast

Press ESC to close

नकवी कर सकते हैं ICC मीटिंग से किनारा, बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा BCCI  

नकवी कर सकते हैं ICC मीटिंग से किनारा, बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा BCCI  

ICC Board Meeting: एशिया कप का ट्रॉफी विवाद एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारी दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने की तैयारी में हैं। वहीं, दूसरी तरफ कहा ये जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ICC की एग्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते हैं।

नकवी को किस बात का डर

बता दें कि 4 दिन की ये बैठक मंगलवार, 4 नवंबर को शुरू हुई। इस बैठक में नकवी को बीसीसीआई के नाराजगी का सामना करना पड़ सकता था, क्योंकि उन्होंने फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी नहीं सौंपी थी। खिलाड़ियों ने उनके भारत-विरोधी बयानों के कारण उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

किसी भी बैठक में नहीं लिया हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घरेलू मुद्दों के चलते नकवी इस बैठक से किनारा कर सकते हैं। हालांकि, पीसीबी ने ये स्पष्ट नहीं किया कि कौन से राजनीतिक मुद्दे उनकी उपस्थिति में बाधा डाल सकते हैं। नकवी अपने देश में गृह मंत्री भी हैं और जय शाह के पिछले साल ICC अध्यक्ष बनने के बाद से उन्होंने किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

सुमैर सैयद हो सकते हैं बैठक में शामिल

पीसीबी के अनुसार, बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सुमैर सैयद मुख्य कार्यकारियों की बैठक में शामिल होंगे और अगर नकवी दुबई की यात्रा नहीं कर पाते हैं, तो 7 नवंबर को होने वाली अहम बोर्ड मीटिंग में वे पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-नीदरलैंड के रिश्ते हुए और मजबूत, रक्षा और टेक्नोलॉजी समेत 17 समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और नीदरलैंड ने अपने रिश्तों को नई मजबूती देने का फैसला किया है। दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते युद्ध और तनाव के बीच दोनों देशों ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई है।

सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, हेग कोर्ट के फैसले को बताया अवैध

भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर हेग में बने तथाकथित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के ताजा फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भारत ने साफ कहा है कि यह अदालत अवैध तरीके से बनाई गई है और इसका कोई कानूनी आधार नहीं है।

क्या अमेरिका-ईरान में बनेगी बात, ट्रंप ने तेहरान के सामने रखी 5 शर्तें; मिडिल ईस्ट में फिर बढेगी टेंशन?

America-Iran Tension: अमेरिका-ईरान के बीच भले ही अभी युद्धविराम चल रहा हो लेकिन तनाव बरकरार है। इसलिए दोनों देशों के बीच आगे क्या होगा कह पाना मुश्किल है। एक बार फिर से अमेरिका ने ईरान के सामने शांति वार्ता के लिए पांच बड़ी शर्तें रख दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast