Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘बिहार चुनाव में इनका महागठबंधन डूब रहा है’ राहुल गांधी के मछली पकड़न पर अनिल विज ने कसा तंज

HARYANA NEWS:  ‘बिहार चुनाव में इनका महागठबंधन डूब रहा है’ राहुल गांधी के मछली पकड़न पर अनिल विज ने कसा तंज

HARYANA NEWS: बिहार में राहुल गांधी मछलियां पकड़ते नजर आए है जिसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बहुत बड़े भविष्यवक्ता है, ज्योतिषी है जिनको पता लग गया कि बिहार चुनाव में इनका महागठबंधन डूब रहा है, उन्होंने डूब के एक संदेश दे दिया है ये संदेश की भाषा है उन्होंने डूब के लोगों को बता दिया है कि इस चुनाव में वे डूब गए है।

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को अपमान मंत्रालय बनाने की सलाह दी है जिसपर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिन पार्टियों ने जब जब मौका मिला लोगों का गला दबा कर रखा उनके बोलने के अधिकार मौलिक अधिकार पर रोक लगा दी अब उन लोगों से ऐसी बातें ही सुनी जा सकती है और क्या कहेंगे।

कांग्रेस नेता खड़गे का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का एक ही चेहरा देख कर लोग कितनी बार उन्हें वोट देंगे जिसपर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि खड़गे प्रधानमंत्री मोदी से जेलेसी कर रहे है, क्योंकि जब नरेंद्र मोदी जी आते है तो सारा बिहार लहरा रहा होता है, सारी दुनिया के पीछे-पीछे भागती है सारी दुनिया उन्हें देखना चाहती है और जब खड़गे जी जाते हैं तो कौवा भी मुंह उठाकर नहीं देखा इसलिए उन्हें जेलेसी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

'अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद...' TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएसी के भीतर जारी कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल में दरार उस वक्त गहरी हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद उनके बागी गुट में आने वाले हैं। जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 22 हो जाएगी।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast