Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में शिक्षक बनने का मौका, इस दिन होगी होगी परीक्षा; जानें तीनों लेवल का शेड्यूल

Haryana News: हरियाणा में शिक्षक बनने का मौका, इस दिन होगी होगी परीक्षा; जानें तीनों लेवल का शेड्यूल

Haryana HTET 2026: हरियाणा में अध्यापक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET-2026 का आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। तीनों लेवल की परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तारीख और समय निर्धारित किया गया है। 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से HTET-2026 को लेकर 17 नवंबर 2026 को अधिसूचना संख्या 25/2026 जारी की गई है। इसके तहत हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार सबसे पहले 26 दिसंबर, शनिवार को लेवल-3 की परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा शाम 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक चलेगी।

वहीं 27 दिसंबर, रविवार को दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगी। जबकि शाम के सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऐसे में HTET-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपनी परीक्षा के लेवल के अनुसार तारीख और समय का विशेष ध्यान रखें।

फिलहाल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जाते-जाते 5 लोगों की जिंदगी में भर गया उजाला

Haryana News: हरियाणा के रोहतक PGI में एक बार फिर सफलतापूर्वक अंगदान की प्रक्रिया पूरी हुई, जाते-जाते पांच लोगों को दे गया नई जिंदगी और नई रोशनी। 12 नवंबर को PGI में 23 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। सड़क हादसे में ट्रॉमा से ग्रसित युवक की हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जब उसकी रिकवरी की कोई संभावना नहीं बची, तो निर्धारित मेडिकल प्रक्रिया के तहत उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।

MP News: MP में 25 साल पुराना नियम खत्म...अब 3 बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

MP Two Child Rule: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज बुधवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बड़ी बैठक की। जिसमें उन्होंने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत देते हुए 25 साल पुराना नियम खत्म करने का फैसला किया है। डॉ. मोहन यादव की सरकार ने 'दो बच्चों वाला नियम' पूरी तरह खत्म कर दिया है। इस नियम के तहत पहले दो बच्चा होने पर नौकरी मिलती थी। लेकिन अब 3 बच्चे या उससे ज्यादा बच्चे होने पर भी आसानी से सरकारी नौकरी मिलेगी। बता दें, CM मोहन यादव की सरकार की यह बैठक राज्य के मंदसौर जिले के गांधी सागर में हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast