Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक IAS और एक HCS अधिकारी के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। दोनों अधिकारियों को एक-दूसरे के वर्तमान जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, IAS अधिकारी अंकित कुमार चैकसे, जो वर्तमान में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत के पद पर तैनात थे, उन्हें अब झज्जर में इसी पद पर नियुक्त किया गया है।
जग निवास का पानीपत तबादला
इसी तरह HCS अधिकारी जग निवास, जो झज्जर में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब पानीपत में इसी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इन आदेशों के साथ ही दोनों जिलों में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के पदों पर नई नियुक्तियां हो गई हैं। तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।