Assembly Election: आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग सख्त, भाजपा और कांग्रेस अध्यक्ष से मांगा जवाब

Assembly Election: आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग सख्त, भाजपा और कांग्रेस अध्यक्ष से मांगा जवाब

Election Commission Summon BJP And Congress Chief: महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने सख्ती बरती है। चुनाव आयोग ने भाजपा और कांग्रेस अध्यक्षों से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर तलब किया है। दोनों ही दलों को सोमवार यानी 18नवंबर को दोपहर 1:00बजे तक अपना जवाब देना होगा।

दोनों दलों को निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान 22मई 2024को दिए गए एडवाइजरी की याद भी दिलाई। इस एडवाइजरी में स्टार प्रचारकों और नेताओं पर नियंत्रण रखने को कहा गया था ताकि सार्वजनिक शिष्टाचार का उल्लंघन न हो और चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का सुचारु रूप से पालन किया जा सके।

जेपी नड्डा और खड़गे को देने होंगे जवाब              

बता दें कि, झारखंड में एक चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। 20नवंबर को महाराष्ट्र की सभी और झारखंड की बाकी सीटों पर मतदान होने वाला है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ आचार संहिता उल्लंखन की शिकायतें निर्वाचन आयोग से की है। अब चुनाव आयोग ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अलग-अलग पत्र लिखा और शिकायत पर जवाब दाखिल करने को कहा है।

भाजपा ने की थी शिकायत   

झारखंड में भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस वोटिंग से एक दिन पहले मेनिफेस्टो जारी किया है। साथ ही भाजपा ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया था। इसको लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने 14 नवंबर को चुनाव आयोग का रूख किया था। भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा था कि चुनाव के एक दिन पहले शाम पांच बजे से साइलेंट पीरियड शुरू हो गया था। इस पीरियड में कोई मेनिफेस्टो जारी नहीं कर सकता लेकिन, कांग्रेस ने ऐसा किया है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a comment