Search KhabarFast

Press ESC to close

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

इस दौरान महारानी मासाको, शाही परिवार के सदस्य, ओलंपकि काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की अध्यक्ष कर्स्टी भी मौजूद रहे।

एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज

लगभग दो घंटे चली सेरेमनी की शुरुआत जापान के राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद राष्ट्र्रीय ध्वज फहराया गया। जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स के 9 सदस्यों ने झंडे को मंच तक पहुंचाया। इसके बाद स्टेडियम की लाइटें ऑफ कर दी गई और स्पॉटलाइट से जापान के नेशनल फ्लैग को रोशन किया गया।

इसके बाद 45 देशों और OCA रिफ्यूजी टीम की एथलीट परेड हुई। यानी कुल 56 दलों ने मार्च निकाला। अफगानिस्तान सबसे पहले परेड में हिस्सा लिया। जबकी चीन के 800 से ज्यादा खिलाड़ी आकर्षण के केंद्र रहे।

भारत की तरफ से किसने संभाला मोर्चा

वहीं, भारत की तरफ से दो बार की पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और हांगझोऊ एशियन गेम्स के स्वर्ण विजेता कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने तिरंगा थामा। दोनों पारंपरिक नेवी ब्लू ड्रेस में भारतीय दल का नेतृत्व करते नजर आए। पवन सहरावत को आखिरी समय पर ताजिंदपाल सिंह तूर की जगह ध्वजवाहक की कमान दी गई। तूर को समारोह के लिए आवश्यक किट नहीं मिलने के कारण वह ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं लिए।

वहीं, टेकबॉल में भी भारत पदक की रेस में है। यह खेल पहली बार एशियन गेम्स का हिस्सा बना है। भारत की क्लिम्सी डी'सूजा शनिवार को महिला सिंग्ल्स सेमीफाइनल हार गई। अब कांस्य पदक के लिए मुकाबले में उतरेंगी।

बता दें कि एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। जापान के नागोया का मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी के साथ क्लोजिंग सेरेमनी होनी है। इस बार लगभग 11000 से ज्यादा एथलीट-45 देशों और OCA रिफ्यूजी टीम की तरफ से 43 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। कुल 469 गोल्ड दांव पर हैं। 
Also read: IPL Auction:आईपीएल ऑक्शन को लेकर BCCI ने बनाया नया प्लान, इम्पैक्ट प्लेयर नियम में होगा बदलाव ?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

जापान रवाना होने से पहले भारतीय टीम के सामने मुसीबत, किट को लेकर खड़ा हुआ बखेड़ा!

Team India Travel To Japan: एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम को जापान रवाना होना है लेकिन, अब इसमें देरी हो सकती है। इसका कारण टीम इंडिया की जर्सी है। अभी तक खिलाड़ी को उसकी साइज की जर्सी नहीं मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast