Team India Travel To Japan: एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम को जापान रवाना होना है लेकिन, अब इसमें देरी हो सकती है। इसका कारण टीम इंडिया की जर्सी है। अभी तक खिलाड़ी को उसकी साइज की जर्सी नहीं मिली है।
भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। जिसमें 3-0 से जीत हासिल की थी। इसके बाद उसे एशियन गेम्स के लिए जापान के लिए उड़ान भरना था। भारतीय टीम यहां अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगी।
जर्सी को लेकर खड़ा हुआ बखेड़ा
एक रिपोर्ट के अनुसार, जर्सी के साइज की समस्या को लेकर बीसीसीआई ने जेएसडब्ल्यू से बात की थी। जिसमें कई खिलाड़ियों की समस्या का हल निकाल लिया गया था और उन्हें उनके साइज के अनुसार दी जर्सी मिल गई है लेकिन, कुछ खिलाड़ियों को अभी नंबर के अनुसार जर्सी नहीं मिली है। जिसके कारण जापान रवाना में होने वाली देरी को नकारा नहीं जा सकता। टीम इंडिया को रविवार की सुबह जापान के लिए उड़ान भरनी है। अब देखना ये होगा कि भारतीय टीम समय पर निकलती या नहीं।
दो जर्सी पहनेगी टीम इंडिया
दरअसल, जापान में भारतीय टीम को दो-दो जर्सी पहननी है क्योंकि, एक मैच जापान की टीम के खिलाफ खेलना है, जो एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं है। इस मैच में भारतीय रेगुलर जर्सी पहनेगी। इसके बाद 28 सितंबर से वह एशियन गेम्स का मैच खेलेगी, जिसमें दूसरी जर्सी पहनेगी। इस जर्सी को जेएसडब्ल्यू देगा, जो भारतीय ओलंपिक संघ का स्पांसर है।
Also read: वैभव को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर तो गुस्से से झल्ला उठीं पूर्व सेलेक्टर की वाइफ! किसको सुनाई खरी-खोटी