Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:देहरादून की जर्जर सड़कों और जलभराव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PWD मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Uttrakhand News:देहरादून की जर्जर सड़कों और जलभराव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PWD मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Uttrakhand News:देहरादून शहर की जर्जर सड़कों, बदहाल नालियों, जलभराव और लोक निर्माण विभाग से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छेत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, उत्तराखंड, देहरादून को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान रितेश छेत्री ने कहा कि देहरादून शहर के कई प्रमुख और संपर्क मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में हैं। जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शहर की टूटी और जर्जर सड़कों का तत्काल सर्वे कराने तथा प्राथमिकता के आधार पर उनकी स्थायी मरम्मत और पुनर्निर्माण कराने की मांग की। इसके साथ ही सड़कों के किनारे स्थित नालियों और नालों की नियमित सफाई कराने तथा प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर समस्या का स्थायी समाधान करने, जरूरत वाले इलाकों में नई ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराने की मांग की।

ज्ञापन में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच, निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री या किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

रितेश छेत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े निर्माण और मरम्मत कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की मांग की। साथ ही सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की लागत, समय-सीमा और गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि देहरादून प्रदेश की राजधानी है और राजधानी की सड़क, जल निकासी तथा बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहतर होना जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई करने के साथ की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि बरसात के दौरान जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों और नालियों की तत्काल मरम्मत और सफाई की जरूरत है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है।

इस अवसर पर संजय शर्मा, गरिमा मेहरा दसौनी, राजेश शर्मा, जगदीश धीमान, अनुराग गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अनिल नेगी, कासिम चौधरी, पीयूष जोशी, राम किशोर बघेल, मुकेश अरोरा, स्वाति नेगी, राजीव प्रजापति, रहमान, वंश, कामिनी, माही जेटली और समीर समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also read: उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक-हाइक रूट्स की होगी GPS और GIS मैपिंग, CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने युवाओं को दिया तोहफा, देहारदून में बनाई जा रही साइंस सिटी; हर जिले में खुलेंगे टेक्नोलॉजी सेंटर

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके विचार और सुझाव सुने तथा विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।

Uttrakhand News:भीमताल में धूमधाम से मनाई गई नंदाष्टमी, मां नंदा-सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा; राम सिंह कैड़ा हुए शामिल

Uttrakhand News:भीमताल में नंदाष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां नंदा-सुनंदा के जयकारों के बीच भव्य डोला यात्रा निकाली गई। डोला यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast