Search KhabarFast

Press ESC to close

Asian Games 2026: पहले 5-5 की बराबरी, फिर आखिरी तीर में 10... कुमकुम मोहद ने जीत कर रचा इतिहास गोल्ड

Asian Games 2026: पहले 5-5 की बराबरी, फिर आखिरी तीर में 10... कुमकुम मोहद ने जीत कर रचा इतिहास गोल्ड

Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहद ने शनिवार को एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 17 वर्षीय कुमकुम ने बेहद रोमांचक फाइनल में दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को शूट-ऑफ में हराया। पांच सेट के बाद दोनों खिलाड़ी 5-5 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मुकाबले का फैसला निर्णायक एक तीर से हुआ। ओह येजिन ने 8 अंक का निशाना लगाया, जबकि कुमकुम ने दबाव के बीच परफेक्ट 10 लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

फाइनल की शुरुआत में ओह येजिन ने पहला सेट 29-27 से जीतकर 2-0 की बढ़त बनाई। दूसरा सेट 29-29 से बराबर रहने के बाद कोरियाई खिलाड़ी 3-1 से आगे थीं। इसके बाद कुमकुम ने तीसरे सेट में जबरदस्त वापसी की और लगातार तीन 10 अंक हासिल करते हुए 30 का स्कोर बनाया। ओह 29 अंक ही बना सकीं और स्कोर 3-3 हो गया। चौथे सेट में ओह ने 28-27 से जीत दर्ज कर 5-3 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद पांचवें सेट में कुमकुम पर मुकाबला बचाने का दबाव था, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिर तीन 10 लगाए और 30 अंक हासिल किए। ओह 28 अंक ही बना सकीं। इसके साथ मुकाबला 5-5 से बराबर हो गया और शूट-ऑफ की स्थिति बनी।

एक तीर ने तय किया चैंपियन

निर्णायक शूट-ऑफ में दोनों तीरंदाजों को एक-एक तीर चलाना था। ओह येजिन का तीर 8 अंक पर लगा, लेकिन कुमकुम ने अपना निशाना बिल्कुल सटीक साधते हुए 10 अंक हासिल किए। इस परफेक्ट शॉट के साथ उन्होंने न सिर्फ फाइनल जीता, बल्कि एशियाई खेलों में महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाज के रूप में इतिहास भी रच दिया।

पहले ही जीत चुकी थीं दो पदक

कुमकुम मोहद का एशियाई खेलों में अभियान इससे पहले ही शानदार रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अंकिता भाकट और कीर्ति शर्मा के साथ महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। भारत को फाइनल में चीन के हाथों 3-5 से हार मिली थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, श्रेयस अय्यर टॉप-5 में पहुंचे; ईशान-अभिषेक में नंबर-1 की जंग

ICC Ranking:आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग को लेकर भारतीय क्रिकेट में हलचल तेज है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने शानदार छलांग लगाई है और टॉप-5 में जगह बना ली है। वहीं, पहले स्थान पर काबिज ईशान किशन और दूसरे नंबर के अभिषेक शर्मा के बीच अंतर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच रेटिंग का फासला कम होने से शीर्ष स्थान की दौड़ दिलचस्प हो गई है।

Pak vs Sl: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा समेत दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Cricket News: पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। फरहान दो पूर्ण सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय तीन मैचों की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीरीज में कुल 238 रन बनाए और भारत के अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 229 रन बनाए थे। हालांकि, सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फरहान का रिकॉर्ड प्रदर्शन चर्चा में रहा।

हैदराबाद T20 के बाद दिल्ली जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, PM मोदी से मुलाकात की ये है खास वजह

Team India To Meet PM Modi:भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद में चौथा टी20 मुकाबला खेलने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिल्ली जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast