Search KhabarFast

Press ESC to close

आशीष सूद 'स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर' का करेंगे उद्घाटन, खेल सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

आशीष सूद 'स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर' का करेंगे उद्घाटन, खेल सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

Delhi Minister Ashish Sood: दिल्ली में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद 26 फरवरी को महाराजा अग्रसेन कॉलेज रोहिणी, दिल्ली के  परिसर में कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

इस अवसर पर आशीष सूद नव-निर्मित स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर का भी  विधिवत उद्घाटन करेंगे। यह आधुनिक केंद्र छात्रों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर सुविधा, दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा।

मल्टीमीडिया सेमीनार का लोकार्पण 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री इंडियन नॉलेज ट्रेडिशन सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। यह केंद्र भारत की समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं दार्शनिक परंपराओं के अध्ययन एवं शोध को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। तकनीक-सक्षम और आधुनिक शिक्षण वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आशीष सूद  एक मल्टीमीडिया सेमिनार हॉल तथा पांच अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम का भी लोकार्पण करेंगे, जिससे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया अधिक संवादात्मक, प्रभावी और डिजिटल रूप से उन्नत बनेगी।  

लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ 

कॉलेज परिसर में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के तहत, आशीष सूद कॉलेज पुस्तकालय में RFID आधारित लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे। यह सुविधा पुस्तक निर्गमन-प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया को सरल, त्वरित और अधिक कुशल बनाएगी। ये सभी पहल दिल्ली सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जिसके तहत उच्च शिक्षण संस्थानों को आधुनिक, तकनीक-आधारित और छात्र-हितैषी बनाया जा रहा है। इस समारोह की अध्यक्षता प्रो. बलराम पानी, डीन ऑफ कॉलेजेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, द्वारा की जाएगी, जिसमें अकादमिक जगत के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast