Search KhabarFast

Press ESC to close

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी। दरअसल, यह कदम रिफाइनरी कंपनियों के निर्यात से होने वाले अतिरिक्त मुनाफे को नियंत्रित करने और घरेलू बाजार में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

डीजल एक्सपोर्ट पर क्यों बढ़ाई गई ड्यूटी?

बता दें, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर डीजल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इससे भारतीय रिफाइनरी कंपनियां निर्यात पर ज्यादा मुनाफा कमा रही थीं, जिससे घरेलू आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा था। सरकार ने स्पष्ट किया कि घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

इसके साथ ही सरकार ने घरेलू बाजार के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में ₹10 प्रति लीटर की कटौती की है, जिससे पेट्रोल पर शुल्क 3 रुपये प्रति लीटर रह गया है और डीजल पर शुल्क शून्य हो गया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह फैसला आम लोगों को बढ़ती कीमतों से राहत देने और महंगाई पर नियंत्रण रखने के लिए लिया गया है। 

Also read: Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

कंपनियों पर असर 

नई ड्यूटी से तेल रिफाइनिंग कंपनियों का निर्यात मार्जिन काफी कम हो जाएगा। कई कंपनियां मार्च में डीजल का बड़ा हिस्सा निर्यात कर रही थीं, लेकिन अब निर्यात कम होने की संभावना है। विश्लेषकों का अनुमान है कि इस कदम से पहले पखवाड़े में सरकार को निर्यात ड्यूटी से अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है, जबकि घरेलू शुल्क कटौती से राजस्व घाटा भी होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

TMC Reach SC over SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पटखनी खा चुकी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान काटे गए मतों की तुलना में विधानसभा सीटों में जीत के अंतक काम। सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर टीएमसी को नए आवेदन दाखिल करने की मंजूरी दी है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्त और जाम वाले इलाकों में शामिल मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast