Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसका मुख्य फोकस स्क्रैपेज-लिंक्ड इंसेंटिव पर है, ताकि दिल्ली की सड़कों से पुराने प्रदूषणकारी वाहन कम हों और स्वच्छ हवा का लक्ष्य हासिल हो। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1 लाख की सब्सिडी किसे मिलेगी

1 लाख की सब्सिडी

नीति के तहत सबसे बड़ा फायदा प्राइवेट इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगा। 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। हालांकि, यह लाभ पहले 1 लाख योग्य आवेदकों तक सीमित रहेगा। सब्सिडी का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि यह स्क्रैपिंग से जुड़ी है। यानी, दिल्ली में रजिस्टर्ड BS-IV या उससे पुरानी पेट्रोल/डीजल गाड़ी को स्क्रैप करके 'Certificate of Deposit' जमा करने पर ही यह 1 लाख रुपये का पूरा फायदा मिलेगा। स्क्रैपिंग के 6 महीने के अंदर नई EV खरीदनी होगी और सब्सिडी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए खाते में आएगी।  

Also read: दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

अन्य वाहनों के लिए इंसेंटिव

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर: 10,000 रुपये की फ्लैट सब्सिडी।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (L5M कैटेगरी, जैसे ऑटो-रिक्शा): 25,000 रुपये।

पुरानी गाड़ी को EV में कन्वर्ट करने वालों को 50,000 रुपये का ग्रांट (सर्टिफाइड किट से)। 

सरकार का लक्ष्य है कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाए, बैटरी रिसाइक्लिंग सिस्टम मजबूत किया जाए और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या मार्च 2027 तक 5,800 पहुंचाई जाए, जो वर्तमान में लगभग 4,400 है। कुल ट्रांसपोर्ट बजट 8,374 करोड़ रुपये है, जिसमें EV को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा टैक्स में बड़ी राहत दी गई है। दिल्ली में रजिस्टर्ड सभी इलेक्ट्रिक वाहनों (30 लाख रुपये तक एक्स-शोरूम) पर मार्च 2030 तक 100% रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ रहेगी। इससे EV की कुल लागत काफी कम हो जाएगी। 

कैसे मिलेगी सब्सिडी?

बता दें, आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगा। पुरानी गाड़ी को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर में जमा करना जरूरी है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 1 लाख कार खरीदारों को ही 1 लाख की सब्सिडी मिल पाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला! सिर पर गेंद से हमले का दावा, भाजपा बोली-ड्रामा कर रहे

West Bengal News:पश्चिम बंगाल से एक बार फिर हमले की खबर सामने आई है। अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की जानकारी सामने आई है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उनके सिर पर पत्थर या गेंद से हमला किया।

मन की बात में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की सराहना, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट्स से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में देश के खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों की चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने हाल ही में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता से की और खिलाड़ियों की मेहनत व सफलता की जमकर सराहना की।

विटामिन डी3 समेत और कैल्शियम समेत 30 दवाओं की कीमत हुई तय, यहां देखे पूरी लिस्ट

NPPA Medicine Price Fixation: एनपीपीए ने आम दवाओं की कीमत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एनपीपीए ने आम लोगों के लिए जरूरी दवाओं की कीमत तय कर दी है। NPPA ने 30 दवा फॉर्मूलेशन की MRP यानी अधिकतम बिक्री मूल्य तय कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast