Search KhabarFast

Press ESC to close

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर प्रॉपर्टी विवाद! भाई की पत्नी ने जया बच्चन पर उठाए सवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर प्रॉपर्टी विवाद! भाई की पत्नी ने जया बच्चन पर उठाए सवाल

Jalsa Controversy: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित मशहूर बंगले 'जलसा' पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कुछ दिन पहले बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब बिग बी के भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन ने बंगले के मालिकाना हक को लेकर सवाल उठा दिए हैं। रमोला ने पिछले 7 महीनों में रजिस्ट्रार ऑफिस में कई बार शिकायत की है। उनका कहना है कि बिना उनकी जानकारी और सहमति के जलसा बंगले का मालिकाना हक जया बच्चन के नाम ट्रांसफर कर दिया गया। रमोला का दावा है कि जलसा पहले उनके नाम पर रजिस्टर्ड था, जिसे बाद में 1993 की एक गिफ्ट डीड के जरिए जया बच्चन के नाम कर दिया गया।

प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड में ही अलग-अलग नाम दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड में ही अलग-अलग नाम दर्ज हैं, जिससे विवाद और बढ़ गया है। कपोल हाउसिंग सोसाइटी के रिकॉर्ड में जया बच्चन को बंगले का मालिक बताया गया है, जबकि महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में अब भी रमोला बच्चन का नाम दर्ज है। सरकारी रिकॉर्ड से रमोला का नाम हटाकर जया बच्चन का नाम दर्ज कराने की कोशिशों के बाद यह मामला दोबारा सुर्खियों में आ गया। रमोला ने सिर्फ ट्रांसफर को ही नहीं, बल्कि 1993 में गिफ्ट डीड तैयार करने की पूरी प्रक्रिया को भी चुनौती दी है। उनकी शिकायत के अनुसार, यह दस्तावेज स्टांप ड्यूटी चुकाए बिना सादे कागज पर तैयार किया गया था और इसमें गवाहों के हस्ताक्षर भी नहीं थे। उन्होंने बाद में इसके रजिस्ट्रेशन और महाराष्ट्र सरकार की 'अभय योजना' के तहत इसे नियमित किए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।

Also read: बरसों पुराना हैं निरहुआ-आम्रपाली का ये छठ गीत, सुनते ही मन हो जाता हैं भाव विभोर

डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के अधिकारी फैज मुलानी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की

मामले में अंधेरी के डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के अधिकारी फैज मुलानी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है और संबंधित पक्षों से जवाब दाखिल करने को कहा गया है। फिलहाल अथॉरिटी ने 1993 की गिफ्ट डीड की वैधता या बंगले के असली मालिकाना हक को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है। बता दें, जुहू में स्थित जलसा बंगला लगभग 10,125 स्क्वायर फीट में बना है। यह बंगला अमिताभ बच्चन को 1982 में फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' की कामयाबी के बाद डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने तोहफे में दिया था। इसके बाद बिग बी अपने परिवार के साथ यहां रहने आ गए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'कजिन हसबैंड' वाले जोक पर असहज हुईं हुमा कुरैशी, एक बार फिर विवादों में समय रैना का IGL 2

Indias Got Latent 2 Controversy: कॉमेडी के मंच पर कभी-कभी एक मजाक ऐसा हो जाता है, जो हंसी के बीच कई सवाल खड़े कर देता है। इन दिनों समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में है। इस बार शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी पहुंचीं, उनके साथ कृष्णा अभिषेक समेत कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आए। एपिसोड के दौरान समय रैना के एक मजाक ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

बरसों पुराना हैं निरहुआ-आम्रपाली का ये छठ गीत, सुनते ही मन हो जाता हैं भाव विभोर

Nirahua-Aamrapali Dubey Chhath Song: छठ पूजा को लेकर कई सारे गीत बन चुके हैं। हर साल बनते भी हैं। पर उनमे से कुछ ही हैं जो जेहन में बस जाते हैं। ऐसा ही एक गाना जो दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था। जिसमे दोनों अपने संतान की सलामती के लिए छठी मैया से प्रार्थना कर रहे हैं। गाने के बोल हैं 'मानल मनौती' ये गाना भोजपुरी की लीजेंड कही जाने वाली कल्पना पटोवारी ने गाया हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast