Nirahua-Aamrapali Dubey Chhath Song: छठ पूजा को लेकर कई सारे गीत बन चुके हैं। हर साल बनते भी हैं। पर उनमे से कुछ ही हैं जो जेहन में बस जाते हैं। ऐसा ही एक गाना जो दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था। जिसमे दोनों अपने संतान की सलामती के लिए छठी मैया से प्रार्थना कर रहे हैं। गाने के बोल हैं 'मानल मनौती' ये गाना भोजपुरी की लीजेंड कही जाने वाली कल्पना पटोवारी ने गाया हैं। जो की लगभग हर श्रद्धालु का पसंदीदा छठ भजन में से एक होगा।
'मानल मनौती' की कहानी एक परिवार की मनौती से जुड़ी
'मानल मनौती' की कहानी एक परिवार की मनौती से जुड़ी है। इसमें एक परिवार अपने होने वाले बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करता है। छठी मैया की पूजा में संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना की जाती है, और यही भाव इस गाने की जान है। वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे छठ व्रत की तैयारी करते नजर आते हैं। छठ की शुरुआती तैयारियों से लेकर घाट पर पूजा तक का पूरा सफर इसमें दिखाया गया है।
Also read: 57 साल बाद भी नहीं भूले लोग ये गाना, राजेश खन्ना-शर्मिला की जोड़ी, भंवरे-कली का रोमांस
वीडियो में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री देखने लायक
छठी मैया के सामने मनौती मांगने और उनका आशीर्वाद पाने की उम्मीद इस गाने को एक भावनात्मक रंग देती है, जो सीधे दिल को छू जाती है।इस खूबसूरत छठ गीत को मशहूर गायिका कल्पना पटोवारी ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री देखने लायक है। यह गीत छठ पूजा 2025 पर रिलीज किया गया था और तब से ही भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली को पसंद करने वालों के लिए यह गाना छठ के मौके पर जरूर सुनने लायक है। अगर आपने अभी तक 'मानल मनौती' नहीं सुना है, तो एक बार जरूर सुनिए, छठ की भक्ति और परिवार की आस्था का यह भाव आपको भी भावुक कर देगा।