Search KhabarFast

Press ESC to close

छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, वैभव ने जो किया वैसा पहले कभी नहीं हुआ; मास्टर-ब्लास्टर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड धाराशाई

छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, वैभव ने जो किया वैसा पहले कभी नहीं हुआ; मास्टर-ब्लास्टर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड धाराशाई

Sooryvanshi Breaks Sachin Record:शनिवार यानी 6 जून को जब भारतीय टीम के सेलेक्टर टी20 टीम का चुनाव करने आए थे। तो दो बातों पर सबकी नजरें थीं। पहली टी20 कप्तान कौन होगा और दूसरी क्या वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया का दरवाजा खुलेगा। इन दोनों सवालों के जवाब दोपहर में बीसीसीआई की प्रेस कॉनफ्रेस में मिल गए।

सेलेक्टर ने न सिर्फ टी20 इंडिया की बागडोर श्रेयस अय्यर को सौंपी बल्कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का टिकट थमा दिया। वैभव अभी भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरते उससे पहले ही उन्होंने मास्टर ब्लास्टर यानी सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड धाराशाई कर दिया।

सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर वो सभी कारनाम किए, जो कई खिलाड़ी के सपने हैं। 90 के दशक से लेकर 2012 तक सचिन तेंदुलकर का नाम काफी था। सचिन को सचिन बनने में कई वर्ष लग गए थे। उनका डेब्यू 14 अगस्त 1990 को हुआ था। तब वह मात्र 17 साल 112 दिन के थे। उस वक्त वह भारत की तरफ से खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। उनका ये रिकॉर्ड 6 जून 2026 को धाराशाई हो गया। क्योंकि क्रिकेट के नए सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम का टिकट कटा लिया है। हालांकि, वह डेब्यू कब करते हैं ये देखने वाली बात होगी।     

Also read: Vinesh Phogat Eliminated: एशियन गेम्स ट्रायल्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, मीनाक्षी ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

वैभव के सामने चुनौती

अभी तक वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट, इंडिया ए, इंडिया अंडर-19 और आईपीएल में अपने बल्ले से रन बरसा चुके हैं। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। आईपीएल में प्रदर्शन के बदौलत उन्होंने भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई है। अब उनके सामने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खुद को साबित करने की चुनौती होगी। क्योंकि, वहां उनका सामना विश्व के बड़े-बड़े दिग्गजों से होने वाला है। साथ ही प्रशंसक की उम्मीद पर खरा उतरने की चुनौती होगी। उनके लिए अच्छी बात ये है कि वह आईपीएल में दुनियाभर के तेज गेंदबाजों का सामना कर चुके हैं। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कप्तानी गई, टीम से भी बाहर... सूर्यकुमार यादव के Exit पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने तोड़ी चुप्पी

Ajit Agarkar on Suryakumar Yadav Captaincy Snub: आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ एश्यिन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी का भार सूर्य की जगह अब श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी। वहीं तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया हैं। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंड़िया में शामिल कर लिया गया है।

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने टी20 कप्तान; सूर्यवंशी को मिला मौका

Team Announced For Irealand-England Tour: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह दी गई है। वह 15 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast