Horoscope Today 10 September 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा, जबकि सिंह राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कर्क राशि के जातकों के लिए प्रमोशन या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छी सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों की तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। व्यापारियों को सोच-समझकर धन खर्च करना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का अधिक दबाव रह सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताने से उन्हें खुशी मिलेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद से बचें। अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। हालांकि कारोबार करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। किसी को पैसा उधार देने या लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, लेकिन आप बातचीत के जरिए स्थिति संभालने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के स्थानांतरण या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा के लिए विदेश जाने का विचार बन सकता है। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। पुराने अटके हुए काम को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात सुखद रहेगी। हालांकि संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों को पढ़ाई के दौरान तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। घर से निकलते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के मन में आशा और निराशा के भाव बने रह सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। व्यापारियों की आय में वृद्धि के योग हैं और लाभ के अवसर बढ़ेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति में निवेश के लिए समय अनुकूल हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी और परिवार में सद्भाव का माहौल रहेगा। वाहन से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन स्वभाव में जिद्दीपन आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी और सफलता मिलने के योग हैं। खानपान को लेकर सावधानी बरतें।
मकर राशि
मकर राशि वालों का कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में व्यस्तता रहेगी और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रह सकता है और भाइयों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में कोई भी डील करने से पहले अच्छी तरह विचार करें, वरना नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, जिसके चलते अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है। हालांकि लाभ की स्थिति में सुधार होगा। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों की पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी और शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या उसके आगमन की संभावना है। धैर्य में कमी आ सकती है, इसलिए शांत रहने की कोशिश करें। माता का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और संपत्ति से धन अर्जित करने के अवसर बन सकते हैं।