Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 8 July, 2026: 13 राज्यों में मानसून का कहर, दिल्ली-हरियाणा में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 8 July, 2026: 13 राज्यों में मानसून का कहर, दिल्ली-हरियाणा में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 8 July, 2026:  देश के हर हिस्से में मानसून की एंट्री हो चुकी है। साथ ही लगभग हर हिस्से में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पिछले दिनों लोग तपती गर्मी और लू का सामना कर रहे थे। वहीं आज तेज हवाओं और बारिश से लोगों को राहत मिली है। एक तरफ जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं दूसरी तरफ बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। इसी बीच 8 जुलाई को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है।  

मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर में 8 जुलाई को कई राज्यों में तेज आंधी के भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि अगले 48 से 72 घंटे में बंगाल की खाड़ी और अरब सागार में नमी के कारण मौसम काफी ज्याद एक्टिव रहेगा। इसकी वजह से लोगों के साथ-साथ प्रशासन को भी मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की सलाह दी है। (IMD) के अनुसार, अब मानसून गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के उन हिस्सों तक पहुंच चुका है, जहां अभी इसकी एंट्री नहीं हुई थी। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और सक्रिय मानसूनी ट्रफ के प्रभाव से देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने मुताबिक, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ हिस्सों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के चलते भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

दिल्ली-हरियाणा में भारी बारिश की संभावना 

IMD के अनुसार, 8 जुलाई को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रह सकता है। आज पूरे दिन राजधानी में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। IMD) के अनुसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक और हिसार समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी जल सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast