Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी के पीलीभीत में एक पल की लापरवाही में उजाड़ पूरा परिवार, बिजली के करंट से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

UP News: यूपी के पीलीभीत में एक पल की लापरवाही में उजाड़ पूरा परिवार, बिजली के करंट से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक पल की लापरवाही ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। बिलसंडा थाना क्षेत्र के मीरपुर हेमुपुरा गांव में करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों घर में पंखे का बिजली का तार जोड़ रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। सुबह जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा खोला और अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के मीरपुर हेमुपुरा गांव में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, देर रात घर में पंखे का बिजली का तार जोड़ते समय दोनों करंट की चपेट में आ गए।  तेज करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो पति-पत्नी मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

करंट लगने से पति पत्नी की मौत

शुरूआती जांच में सामने आया है कि करंट लगने से हुई दुर्घटना का माना जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

लोधेश्वर मंदिर को मिलेगा काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर CM योगी ने सपा को घेरा; बोले - दिनदहाड़े लूट...

CM Yogi on Lodheshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को बाराबंकी स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की। CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर इस मंदिर में भी भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है, ताकि इस स्थल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast